एक्सप्लोरर

Railway Rules: रात में सफर को लेकर रेलवे ने बनाए नए नियम, ऐसा करने पर अब होगा एक्शन

Railway Rules: रात में ट्रेन यात्रा को अधिक आरामदायक और सुखद बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल को जरूर दिशा-निर्देश दिए हैं. रेलवे ने तय किया है कि ऐसी कोई शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

Railway Rules: रेल में रात में सफर करते वक्त अक्सर यात्रियों के लिए तब मुश्किल हो जाती है, जब डिब्बे में कोई व्यक्ति मोबाइल पर तेज संगीत बजाता है, फोन पर तेज बातें करता है या फिर रात में 10 बजे के बाद भी लाइट ऑन रखता है. हालांकि अब ऐसी परेशानियों का सामना रेल यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा. रात में ट्रेन यात्रा को अधिक आरामदायक और सुखद बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को जरूर दिशा-निर्देश दिए हैं.

मीडिया की खबरों के मुताबिक रेलवे को इस तरह की कई शिकायतें मिल रही थीं लेकिन इस बारे में कोई नियम नहीं था. अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने तय किया है कि ऐसी कोई शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और ट्रेन स्टाफ की जवाबदेही भी तय की जा सकती है.

रात 10 बजे के बाद रेलवे ने ये दिशा-निर्देश दिए हैं:-

  • कोई भी यात्री इतनी तेज आवाज में फोन पर बात नहीं करेगा या तेज म्यूजिक नहीं सुनेगा, जिससे साथी यात्री परेशान हो जाएं.
  • नाइट लैंप को छोड़कर सभी लाइटें रात में बंद करनी होंगी.
  • ग्रुप में चलने वाले यात्री अब ट्रेन में देर रात तक बात नहीं कर पाएंगे. सह-यात्री की शिकायत पर कार्रवाई की जा सकती है.
  • टीटीई जैसे चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ के जवान, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्टाफ और मेंटेनेंस स्टाफ रात में अपना काम शांतिपूर्वक करेंगे ताकि लोगों को परेशानी न हो.
  • रेलवे के कर्मचारी 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, विकलांगों और अविवाहित महिलाओं की जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद करेंगे.

रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे ने एक विशेष अभियान भी चलाया, जिसमें ऑनबोर्ड रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को शिष्टाचार का पालन करने, बिना ईयरफोन के संगीत सुनने या फोन पर जोर से बात करने से बचने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें:

Appointment for Aadhaar: आधार में अपडेट या नया बनवाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें, यह है तरीका

काम की बात: एक ID से हर तरह की सरकारी सुविधा का मिल सकेगा लाभ, अगस्त से शुरू होगी ‘Single sign on service’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget