एक्सप्लोरर

Bengaluru Property Value: 1 अक्टूबर से बेंगलुरू में महंगी होने वाली है प्रॉपर्टी, जानिए इसके पीछे की वजह

Property Prices in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आने वाले महीने से प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने वाले हैं और राज्य सरकार के एक बड़े फैसले की वजह से ऐसा होगा. जानिए क्या है बड़ा कारण...

Property Prices in Bengaluru: देश के आईटी हब के रूप मे पॉपुलर सिटी बेंगलुरू में आने वाले समय में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने वाले हैं. पहले से ही महंगे इस शहर में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने से यहां के निवासियों का रहन-सहन और महंगा हो सकता है. दरअसल अगले महीने यानी 1 अक्टूबर से प्रॉपर्टी के दामों में इजाफा होने वाला है. इसके पीछे कर्नाटक सरकार की 'गाइडेंस वैल्यू' में इजाफे को वजह माना जा रहा है. 

1 अक्टूबर 2023 से लागू होगी गाइडेंस वैल्यू की नई दर- बढ़ जाएंगे प्रॉपर्टी के दाम

कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायर गौडा ने बीते कल यानी 19 सितंबर को कहा कि राज्य में नई संशोधित गाइडेंस वैल्यू के लागू होने का समय 1 अक्टूबर 2023 का है और ये इस दिन से प्रभावी हो जाएंगी. पीटीआई की खबर के मुताबिक ये जानकारी मिली है.

गाइडेंस वैल्यू क्या होती है?

प्रॉपर्टी कीमतों में इजाफा गाइडेंस वैल्यू की दरों में बढ़ोतरी की वजह से होगा. गाइडेंस वैल्यू वो दर होती है जो सरकार द्वारा प्रॉपर्टी बेचने के लिए न्यूनतम दर होती है जो कि लोकेलिटी और ढांचे के हिसाब से तय होती है. कर्नाटक के रेवेन्यू मिनिस्टर ने कहा है कि गाइडेंस वैल्यू का संशोधन हर साल होना चाहिए. बेंगलुरू जो कि भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर है, इस शहर में गाइडेंस वैल्यू पिछले 5 सालों से संशोधित नहीं हुई है.

गाइडेंस वैल्यू पिछले 5 सालों से संशोधित नहीं होने की वजह से ब्लैक मनी ट्रांजेक्शन्स हो रहे हैं. गाइडेंस वैल्यू का संशोधन ना होना अप्रत्यक्ष तरीके से काले धन के ट्रांजेक्शन्स को बढ़ावा दे रहा है. लिहाजा कर्नाटक सरकार ने इसे आने वाली 1 अक्टूबर से लागू करने का फैसला ले लिया है. पीटीआई से बात करते हुए कर्नाटक के राजस्व मंत्री ने ये बात कही.

कितना होगा गाइडेंस वैल्यू में इजाफा

वैसे इलाके जहां मार्केट रेट और गाइडेंस वैल्यू के रेट समान हैं, वहां गाइडेंस वैल्यू में 10 फीसदी का इजाफा किया जाएगा. वहीं जहां का मार्केट रेट, गाइडेंस वैल्यू से 200 गुना ऊंचा है, वहां पर गाइडेंस रेट में 20 से 25 फीसदी का इजाफा देखा जाएगा.

इस इलाके में 50 फीसदी तक बढ़ेगी गाइडेंस वैल्यू

बेंगलुरू की इलेक्ट्रॉनिक सिटी में मार्केट रेट, गाइडेंस वैल्यू से 500 गुना ज्यादा है. इसको देखें तो नेशनल हाईवे के लिए जमीन की दर 5 से 10 लाख रुपये है, इसका मार्केट प्राइस 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस तरह के इलाकों में गाइडेंस वैल्यू में 50 फीसदी तक का इजाफा होने वाला है. हालांकि कर्नाटक के राजस्व मंत्री ने साफ किया कि इस तरह का 50 फीसदी तक का इजाफा केवल कुछ खास रीजन में केस की खासियत के आधार पर होगा.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें प्रमुख शहरों में गोल्ड और सिल्वर के रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget