एक्सप्लोरर

Diwali Bonus: प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का त्योहार सूना, मिठाई या गिफ्ट कार्ड नहीं - बोनस चाहिए

Festive Gifts: फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनियां कर्मचारियों को खुश करने के लिए गिफ्ट्स और बोनस देती हैं. मगर, हालिया सर्वे में पता चला कि ज्यादातर कंपनियों के कर्मचारी अभी भी खाली हाथ बैठे हैं.

केंद्र समेत कई राज्य सरकारों ने दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसद की वृद्धि कर दी. इसके चलते सरकारी कर्मचारियों ने त्योहार की तैयारियां तेज कर दी हैं. मगर, निजी क्षेत्र के कर्मचारी अभी भी निराश हैं. वह दीवाली बोनस की आस लगाए बैठे हैं. लेकिन, अभी तक ज्यादातर कंपनियों ने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है. 

बोनस की उम्मीद लगाए हैं 

कर्मचारियों को लग रहा है कि उन्हें मिठाई के डिब्बे, गिफ्ट कार्ड या गैजेट देकर टरका दिया जाएगा. एक सर्वे के मुताबिक, प्राइवेट सेक्टर के 43 फीसद एम्प्लॉई को कंपनी की तरफ से त्योहारों का कोई लाभ नहीं दिया गया है. कॉरपोरेट एम्प्लॉईज अभी भी आस लगाए बैठे हैं कि कंपनी नगद बोनस का एलान कर उन्हें हर्षोल्लास से त्योहार मनाने का मौका देगी. दीवाली के मौके पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस और उपहार देती रही हैं. सर्वे में बीपीओ, आईटी और फाइनेंसियल सेक्टर से जुड़े कर्मचारियों से बातचीत की गई.  

दीवाली को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं कंपनियां 

इस सर्वे में लगभग 2100 कर्मचारियों से सवाल किए गए. उन्होंने बताया कि 66 फीसद कर्मचारी चाहते हैं कि उनकी कंपनी दीवाली पर कैश बोनस और गिफ्ट का एलान करे. इसके बावजूद 43 फीसद कर्मचारियों के हाथ अभी तक खाली हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक कंपनी के दीवाली प्लांस की कोई जानकारी नहीं मिली है. 

अभी तक क्या मिला है कर्मचारियों को

दीवाली के मौके पर कुछ कंपनियों ने मिठाई और ड्राई फ्रूट के डिब्बे बांटे हैं. कहीं पर गिफ्ट कार्ड तो कुछ MNC ने महंगे गैजेट और हॉलिडे पैकेज दिए हैं. कुछ कंपनियों ने ऐसे दीवाली गिफ्ट दिए जो सुर्खियों में आ गए. तमिलनाडु की एक चाय बागान कंपनी ने कर्मचारियों को 2 लाख रुपये की मोटरसाइकिल और एलसीडी टीवी बांटे. मगर, ज्यादातर लोग कैश को इन सभी चीजों से ज्यादा प्राथमिकता देते हैं. 

दीवाली गिफ्ट का क्या है महत्त्व 

त्योहार पर कंपनी से मिलने वाले गिफ्ट और बोनस को कर्मचारी अलग-अलग नजरिए से देखते हैं. लगभग 63 फीसद लोग मानते हैं कि इनका भावनात्मक असर पड़ता है. कर्मचारी प्रेरित होते हैं और कंपनी से जुड़ाव महसूस करते हैं.

ये भी पढ़ें 

Internet in Flight: फ्लाइट में फ्री वाईफाई की सुविधा देने वाली पहली कंपनी बनी टाटा की विस्तारा एयरलाइन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा झटका? सरकार ने खत्म की टैक्स छूट, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget