एक्सप्लोरर

टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क को निकालने की तैयारी, कर डाली है हटाने की मांग

अमेरिका के प्रतिभूति और विनिमय आयोग ने मस्क के ऊपर कंपनी को प्राइवेट बनाने के संबंध में गलत बयान देकर प्रतिभूति धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.

नई दिल्लीः: प्रसिद्ध कारोबारी और टेस्ला कंपनी के प्रमुख एलन मस्क नई मुसीबत में फंस गये हैं. भले ही उनके चाहने वाले या उनकी कंपनी के उपभोक्ता और निवेशक टेस्ला में मस्क की जगह पर किसी और की कल्पना नहीं कर सकते हों, लेकिन अमेरिका के सरकारी प्रतिभूति नियामकों ने उन्हें हटाने का इरादा बना लिया है. अमेरिका के प्रतिभूति और विनिमय आयोग ने मस्क के ऊपर कंपनी को प्राइवेट बनाने के संबंध में गलत बयान देकर प्रतिभूति धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. आयोग ने एक संघीय अदालत में याचिका दायर कर मस्क को टेस्ला प्रमुख के पद से हटाने की मांग की है.

मस्क के हटने से कंपनी को होगा भारी नुकसान एजेंसी ने गुरुवार को दर्ज शिकायत में कहा है कि मस्क ने टेस्ला को प्राइवेट बनाने के लिए वित्तपोषण की व्यवस्था हो जाने के संबंध में सात अगस्त को ट्विटर पर गलत बयान दिया था. मस्क ने तब दावा किया था कि टेस्ला को प्राइवेट बनाने के लिए 420 रुपये प्रति शेयर की दर से वित्तपोषण की व्यवस्था हो गयी है. यह कीमत टेस्ला के शेयरों की तत्कालीन बाजार दर से काफी अधिक थी. हालांकि मस्क को टेस्ला से हटाना मुश्किल काम साबित होगा और इससे कंपनी को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. उन्हें अधिकांश हिस्सेदार टेस्ला के इलेक्ट्रिक कार और सौर ऊर्जा परिचालन के पीछे का असली दिमाग मानते हैं.

टेस्ला के शेयर में दर्ज हुई 12 फीसदी की गिरावट आयोग ने जारी बयान में कहा है कि उसने मैनहट्टन की जिला अदालत से मस्क को किसी भी सार्वजनिक कंपनी के निदेशक या अधिकारी पद पर कार्य करने से रोके जाने की मांग की है. एजेंसी ने दीवानी मुकदमा समेत गलत बयान से हुए किसी भी प्रकार के फायदे का पुनर्भुगतान करने और मस्क को गलत और बरगलाने वाले बयान से रोकने के आदेश की भी मांग की है. एजेंसी के अदालत में जाने की खबर के बाद टेस्ला का शेयर भरभरा गया. गुरुवार को टेस्ला का शेयर करीब 12 प्रतिशत गिर गया.

आयोग को साथ मामले को निपटाने के लिए किया गया संपर्क इस बीच टेस्ला ने बयान जारी कर आयोग के कदम को अन्याय करार दिया. उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा ही सत्य, पारदर्शिता और निवेशकों के सर्वश्रेष्ठ भले के लिए कदम उठाया है. सत्यनिष्ठा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा मूल्य है और तथ्यों से मालूम होगा कि मैंने इनसे कभी समझौता नहीं किया है." वाल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से कहा कि मस्क आयोग के साथ मामले को निपटाने के लिए संपर्क में थे लेकिन आखिर में उन्होंने और उनके वकीलों ने मामले को अदालत में लड़ना तय किया. टेस्ला ने इस खबर के बारे में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की.

पिछले एक साल से रोजाना 300 करोड़ रुपये कमा रहे हैं मुकेश अंबानी- 

जानिए क्या है SIP, कैसे कमा सकते हैं इससे बड़ा फायदा

सरकार ने विमान ईंधन पर बढ़ाई कस्टम ड्यूटी, महंगा हो सकता है हवाई 

जल्द ही दिल्ली में कार पूलिंग रोकने के लिए आ सकते हैं नियम, सरकार ले 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget