एक्सप्लोरर

PPF vs SSY: बेटी के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या योजना या PPF में कौन सी स्कीम है बेहतर? जानें डिटेल्स

PPF Vs SSY: पीपीएफ में आप 15 साल के लिए निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम का लॉक इन पीरियड 5 साल का है. यहां निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट का लाभ मिलता है.

PPF Vs Sukanya Samriddhi Yojana: बच्ची के जन्म के बाद से ही हर माता-पिता की यह कोशिश रहती है कि वह उसके भविष्य के लिए बेहतर निवेश ऑप्शन चुनें. सरकार भी बच्ची की पढ़ाई और शादी को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की स्कीम लेकर आती रहती है. यहां हम आपको दो सरकारी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें निवेश करने पर बेहतर रिटर्न मिल सकता है. यह स्कीम है- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) और सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana). दोनों स्कीम सरकार द्वारा चलाई जाती है. इसके साथ ही दोनों स्कीम मार्केट जोखिमों से दूर है.

बहुत से लोग बेटी के बेहतर भविष्य के लिए दोनों स्कीम में निवेश कर सकते हैं. लेकिन, कई बार निवेशक केवल एक ही स्कीम में निवेश करना चाहते हैं. ऐसे में यह कन्फ्यूजन हो जाता है कि दोनों में से बेहतर स्कीम कौन सी है. तो चलिए हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के बीच के फर्क के बारे में बताते हैं-

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में आप 15 साल के लिए निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम का लॉक इन पीरियड 5 साल का है. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट का लाभ मिलता है. इस स्कीम में एक वित्त वर्ष (Financial Year) में आपको कम से कम 500 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये निवेश करने का मौका मिलेगा. पीपीएफ में आपको सालाना ब्याज दर करीब 7.1 प्रतिशत मिलता है. अगर आप अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है तो आप 5 साल के बाद कुल जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं. इस स्कीम में आप बेटा और बेटी दोनों के लिए ही निवेश कर सकते हैं.

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
सुकन्या समृद्धि योजना को सरकार ने बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लॉन्च किया है. इस स्कीम में निवेशक को 7.6 प्रतिशत ब्याज दर सालाना मिलता है. इस स्कीम में आपको एक साल के अंदर कम से कम 250 रुपये जमा करना अनिवार्य है. वहीं ज्यादा से ज्यादा आप इस स्कीम के तहत आप 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत बच्ची के 0 साल से लेकर 10 साल तक के होने पर खाता खुलवाया जा सकता है.

बच्ची के 18 साल के बाद वह पढ़ाई के लिए खाता से आंशिक निकासी कर सकती है. बच्ची के 21 साल पूरे होने के बाद वह खाते से पूरे पैसे निकाल सकती हैं. इस स्कीम में आप बच्ची के 15 साल के होने तक निवेश कर सकते हैं और जमा राशि पर आपको 21 साल तक ब्याज सरकार द्वारा दिया जाएगा. अगर आप किसी दोनों में से किसी एक स्कीम में ही निवेश करना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)  में आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

Indian Railway: 'श्री रामायण यात्रा' ट्रेन के जरिए करें दो देशों का सफर, जानें यात्रा के सभी डिटेल्स

SBI News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बॉन्ड से दो अरब डॉलर जुटाने की योजना, 10 मई को होगा विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget