एक्सप्लोरर

PNB Alert: पीएनबी ने जारी किया अलर्ट! ग्राहक भूलकर भी इस लिंक पर न करें क्लिक, खाता हो जाएगा खाली

PNB Alert: अगर आप पीएनबी के खाताधारक हैं तो यह खबर आपके मतलब की है. बैंक ने अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है. सोशल मीडिया पर बैंक के नाम से एक मैसेज वायरल हो रहा है.

Punjab National Bank Alert: देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है. बैंक ने यह संदेश फर्जी मैसेज पर दिया है. पीएनबी ने कहा है कि साइबर अपराधी ग्राहकों को बैंक की 130वीं वर्षगांठ के नाम पर फर्जी मैसेज (PNB Fraud Alert) भेज रहे हैं. बैंक ने बताया कि यह मामला किसी बड़े ब्रांड की पहचान का गलत इस्तेमाल करके ग्राहकों के पैसे चुराने का है. ऐसे में अगर आपको बैंक की 130वीं एनिवर्सरी के नाम पर मैसेज आज है तो आप सावधान हो जाए. वरना आप अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धो बैठेंगे.

बैंक ने ट्वीट करके दी जानकारी-

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी है कि सावधान! पंजाब नेशनल बैंक अपने 130वीं वर्षगांठ से संबंधित कोई ऑफर लेकर नहीं आया है. ऐसे में अगर कोई आपको इस तरह का लिंक भेजता है तो इस पर भूलकर भी क्लिक न करें. इसके साथ ही इस तरह के लिंक को शेयर करने से भी बचें.

पीएनबी ने साइबर सुरक्षा के दिए टिप्स-

पंजाब नेशनल बैंक ने आम लोगों को सलाह दी है कि वह बैंक के नाम भेजे गए किसी भी मैसेज पर बिना सोचे समझें क्लिक न करें. इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter), व्हाट्सएप (Whataspp)  जैसे माध्यमों पर सर्कुलेट किए जा रहे मैसेज को क्रॉस चेक करें. अगर आपको कोई व्यक्ति किसी भी संस्था के नाम पर लिंक कर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, पैन नंबर और बैंकिंग डिटेल्स जैसे अकाउंट नंबर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, ओटीपी मांगता है उसे भूलकर भी यह डिटेल्स शेयर न करें. ऐसा करने से आपकी मेहनत की कमाई खतरे में पड़ जाएगी.

साइबर अपराधी अलग-अलग नाम पर कर रहे हैं फ्रॉड

साइबर अपराधी ऑफर्स के अलावा और कई तरीकों से ग्राहकों को लूट रहे हैं. इसमें केवाईसी और पैन अपडेट के नाम पर फ्रॉड बहुत आम है. ग्राहकों को जालसाजों द्वारा यह मैसेज भेजा जाता है कि आज ही आप अपने खाते को निष्क्रिय होने से बचाने के लिए केवाईसी या पैन अपडेट को पूरा करें. इसके लिए उन्हें एक लिंक भी भेजा जाता है. इसके बाद इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ग्राहकों से उनकी निजी जानकारी मांगी जाती है. इसके बाद कुछ ही मिनटों में ये अपराधी ग्राहकों के खाते से लाखों रुपये उड़ा लेते है. अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज मिलता है तो इस पर बिल्कुल भी ध्यान दें और केवाईसी की प्रक्रिया को ब्रांच में जाकर पूरा करें. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: चेन्नई, नोएडा, गाजियाबाद जैसे कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देख लें नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget