एक्सप्लोरर

PM Mudra Loan: सिर्फ 4500 रुपये देकर मिल रहे 10 लाख रुपये, जानें क्या है इस मैसेज की सच्चाई?

PIB Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आप सिर्फ 4500 रुपये देकर 10 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं.

PIB Fact Check: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से कई स्कीम चलाई जा रही हैं, जिसमें आपको आर्थिक सहायता दी जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आप सिर्फ 4500 रुपये देकर 10 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं. यह लोन आपको PM Mudra Loan के तहत मिलेगा. 

PIB ने बताई सच्चाई
आपको बता दें इस मैसेज की सच्चाई के बारे में पीआईबी ने फैक्ट चेक करके पता लगाया है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज या मेल आया है तो सावधान हो जाएं. पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इस बारे में ट्वीट करके बताया  है. 

PIB ने बताया फेक है मैसेज
PIB ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि एक अप्रूवल लेटर में यह क्लेम किया जा रहा है कि आपको 10 लाख रुपये का पीएम मुद्रा लोन मिल जाएगा. इसके लिए आपको 4500 रुपये वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग फीस के रूप में देने होंगे. यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. आप किसी भी फेक मैसेज के चक्कर में न पड़े.

क्या है पीएम मुद्रा लोन योजना?
आपको बता दें केंद्र सरकार की ओर से बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. इसमें आपको 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल जाती है. यह सुविधा पीएम मुद्रा लोन के तहत मिलती है. इसकी खास बात यह है कि आपको बिना किसी गारंटी के लोन मिल जाएगा और आपको कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी होगी. 

लोन लेने के लिए चेक करें ऑफिशियल वेबसाइट
आप लोन लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट http://www.mudra.org.in/ पर विजिट कर सकते हैं. यहां से फॉर्म डाउनलोड करके आपको सभी डिटेल्स फिल करनी होंगी और जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे. बैंक का ब्रांच मैनेजर आपसे कामकाज से बारे में जानकारी लेता है. उस आधार पर आपको PMMY लोन मंजूर करता है.

इस तरह के मैसेज से रहें सावधान
पीआईबी ने फैक्ट चेक के बाद में इस मैसेज को पूरी तरह से फर्जी बताया है. पीआईबी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के मैसेज से सभी लोग सावधान रहें. पीआईबी ने लोगों से ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड नहीं करने को कहा. ऐसे मैसेज के बहकावे में आकर आप अपनी निजी जानकारी और पैसों को खतरे में डालते हैं.

आप भी करा सकते हैं फैक्ट चेक
अगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:
PM Kisan Scheme को लेकर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, इन लोगों के खाते में नहीं आएगा पैसा, जानें क्यों?

Government Scheme: केंद्र सरकार पति-पत्नी को दे रही पूरे 10,000 रुपये, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget