एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के चलते अप्रैल में घटी पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की मांग, 70 फीसदी तक गिरावट दर्ज

देश में जारी लॉकडाउन के चलते औद्योगिक गतिविधियां और ट्रांसपोर्टेशन में भारी कमी आई है, इसका असर पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की मांग में गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है.

नई दिल्लीः देश में अप्रैल महीने के दौरान फ्यूल की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई. राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियों के थमने और ट्रांसपोर्टेशन बंद रहने से फ्यूल की मांग में करीब 70 फीसदी तक की गिरावट रही. हालांकि, एलपीजी की मांग में इस दौरान 12 फीसदी तक वृद्धि रही.

पेट्रोलियम उद्योग का कहना है कि पिछले 10 दिन के दौरान मांग बढ़ने के संकेत हैं. सरकार ने नगर निगम सीमाओं के बाहर स्थित उद्योगों में कारोबारी गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी जिसके बाद अप्रैल के अंत में ईंधन मांग बढ़ने के संकेत हैं. हालांकि मई से इसमें और वृद्धि होने की संभावना है. सरकार ने लॉकडाउन के चार मई से होने वाले तीसरे चरण में कुछ और गतिविधियों को शुरू करने की छूट दी है.

उद्योग जगत के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के पहले पखवाड़े यानी 1 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक पेट्रोल की बिक्री 64 फीसदी कम रही जबकि दूसरे पखवाड़े में यह गिरावट 61 फीसदी रह गई. इसी प्रकार पहले पखवाड़े में डीजल की बिक्री 61 फीसदी घटी जोकि दूसरे पखवाड़े में इसमें कुछ 56.5 फीसदी की गिरावट ही रह गई.

वहीं विमान ईंधन (एटीएफ) की खपत इस दौरान 91.5 फीसदी तक घट गई.

वृद्धि दर्ज करने वाला एकमात्र ईंधन एलपीजी रहा है. सरकार ने गरीब परिवारों को तीन माह के लिये घरेलू गैस सिलेंडर निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की है. यही वजह है कि अप्रैल माल में एलपीजी खपत 12 फीसदी बढ़कर 21.10 लाख टन तक पहुंच गई.

कुल मिलाकर अप्रैल के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में करीब 70 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है. ये आंकड़े सार्वजनिक क्षेत्र की तीन कंपनियों के बिक्री आंकड़ों पर आधारित हैं.

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने फेसबुक पर बातचीत के दौरान कहा कि दुनियाभर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये लगाये गए लॉकडाउन की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों की अचानक घट गई. उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में यह बहुत ही अप्रत्याशित स्थिति रही है. इससे पहले ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई.

भारत में पेट्रोल, डीजल और एटीएफ की मांग तेजी से नीचे आई है. कुल मांग में करीब 70 फीसदी तक गिरावट रही है. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्थिक गतिविधियां शुरू होने के बाद मांग में कुछ बढ़त आने के संकेत मिलेंगे.

ये भी पढ़ें

भारत ने क्रूड की गिरावट का फायदा उठाया, सस्ते में खरीद कर 3.20 करोड़ टन कच्चा तेल स्टोर किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
Flipkart ला रहा 'Eat-in by Minutes', क्या है फूड डिलिवरी प्लान?
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा
रिटायर्ड प्रिंसिपल से 3.73 लाख की ठगी, हाई कोर्ट के आदेश पर SBI लौटाएगा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget