एक्सप्लोरर

NPS को क्यों माना जाता है बेस्ट सेविंग प्लान, निवेश से पहले ये बातें जरूर जान लीजिए

NPS Best Saving Plan: इस योजना के जरिए कोई भी 18 से 65 साल का व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है. इस बात का जरूर ध्यान रखिए कि यहां जल्दी निवेश से ही मिलता है मोटा फायदा.

Best Saving Plan NPS: रिटायरमेंट की उम्र ऐसी होती है जब काम धंधा कमजोर हो जाता है और नियमित पैसे का स्रोत हो तो उससे अच्छा कुछ नहीं है. यही सोचकर देश में नेशनल पेंशन योजना (NPS) की शुरुआत हुई है. इसे रिटायरमेंट के लिहाज से बेस्ट स्कीम माना जाता है. महंगाई को देखते हुए जब व्यक्ति इसमें लंबी अवधि तक निवेश करता है तो रिटायरमेंट में इतनी रकम मिल ही जाती है जिससे बुढ़ापा सुखमय गुजरे. आइए हम आपको बताते हैं NPS में निवेश करने से पहले की कुछ महत्वपूर्ण बातें.

NPS की अहम बातें

केंद्र सरकार ने साल 2004 में NPS को पहले तो सिर्फ सरकारी कर्मचारियों लिए शुरू किया था लेकिन बाद में 2009 में आम जनता को भी इसमें निवेश की आजादी दी गई. इसकी सबसे खास बात ये है कि आप रिटायरमेंट तक इसमें निवेश करते हैं. ऐसे में यह काफी डिसिप्लिन्ड रहता है. यह ऐसा फंड है जिसमें आप थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करते जाते हैं लेकिन रिटायरमेंट तक ये फंड बहुत ज्यादा हो जाता है. निवेश की शुरुआत जितना पहले करेंगे, फायदा उतना ज्यादा होगा. इसे उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं.

जल्दी निवेश से मोटा फायदा

मान लीजिए कि एक व्यक्ति ने 25 साल की उम्र में NPS खाता खुलवाया है और हर महीने 1000 रुपए जमा करता है. NPS ट्रस्ट कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर वह 10 फीसदी का रिटर्न पाता है और एन्युनिटी के तौर पर फंड का 40 फीसदी रखता है तो 60 साल के बाद उसका रिटायरमेंट फंड 38.28 लाख रुपए का हो जाएगा. 35 सालों में उसकी तरफ से कुल 4.2 लाख रुपए जमा किए जाएंगे. 40 फीसदी एन्युनिटी रखने पर 60 साल की उम्र में उसे करीब 23 लाख रुपए एक साथ मिलेंगे. साथ ही 7657 रुपए पेंशन भी मिलेगी.

तुरंत शुरू करें निवेश

NPS में यह बहुत महत्वपूर्ण होता है कि आप कितना जल्दी निवेश शुरू करते हैं. मान लीजिए कि कोई 35 साल की उम्र में निवेश की शुरुआत करता है तो उसका कुल रिटायरमेंट फंड महज 13.37 लाख रुपए का होगा. 25 सालों में वह कुल 3 लाख रुपए जमा करेगा.

रिटायरमेंट पर उसे 8 लाख के करीब एकमुश्त मिलेंगे और मंथली पेंशन 2676 रुपए होगी. इससे साफ पता चलता है कि NPS रिटायरमेंट के लिए शानदार स्कीम है लेकिन फायदा जल्दी निवेश करने वालों को ही मिलेगा.

ये हैं निवेश के नियम

इस स्कीम की पात्रता की बात की जाए तो 18-65 साल का कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है. एक व्यक्ति केवल एक ही NPS खाता खोल सकता है. यह ज्वाइंट अकाउंट बिल्कुल नहीं हो सकता है.

यहां जमा होता है पैसा

NPS का पैसा इक्विटी, कॉर्पोरेट बॉन्ड, गवर्नमेंट सिक्यॉरिटीज और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट में निवेश किया जाता है. एक व्यक्ति इक्विटी में ज्यादा से ज्यादा 75 फीसदी निवेश कर सकता है. हालांकि यह केवल 50 वर्ष तक संभव है. उसके बाद इक्विटी में निवेश घटना शुरू हो जाता है.

स्कीम से बाहर जाने के विकल्प

अगर 60 साल से पहले NPS अकाउंट से बाहर होना चाहते हैं तो कुल जमा रकम का अधिकतम 20 पर्सेंट एकमुश्त निकाला जा सकता है. अगर 60 साल के बाद निकलते हैं तो अधिकतम 60 पर्सेंट एकमुश्त निकाला जा सकता है. यदि कोई एनपीएस सब्सक्राइबर 3 साल से ज्यादा समय से निवेश कर रहा है तो वह इस अकाउंट से आंशिक निकासी कर सकता है.

इतना देना होगा टैक्स

NPS के Tax फायदों की बात करें तो एक वित्त वर्ष में 2 लाख रुपये तक के निवेश पर डिडक्शन का लाभ मिलेगा. कैपिटल गेन पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है. हालांकि एन्युनिटी को आपकी इनकम माना जाता है और उसपर टैक्स लगता है.

ये भी पढ़ें

PM आर्थिक सलाहकार समिति का सरकार को सुझाव, असमानता दूर करने के लिए अर्बन मनरेगा और यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम है जरूरी

EPFO: ईपीएफओ के पोर्टल पर पेंशनर्स को मिलती है घर बैठे सभी जानकारी, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget