एक्सप्लोरर

Fixed Deposit: एफडी करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, पक्का होगा ज्यादा फायदा

Fixed Deposit News: अगर आप अपनी गाढ़ी कमाई को सिर्फ फिक्स्ड डिपॉजिट में ही सुरक्षित निवेशि रखना चाहते हैं और ये काम तुरंत कराना चाहते हैं तो थोड़ा रुक कर ये खबर पढ़िए. पक्का फायदा होगा.

FD Interest Rate: देश में रिजर्व बैंक के दखल के बाद कर्ज जहां महंगा हो गया, वहीं एफडी (Fixed Deposit) पर भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है. अगर आप एफडी करना चाहते हैं तो फिलहाल कम समय के लिए कराएं क्योंकि केंद्रीय बैंक (RBI) अगस्त तक सीआरआर में दो बार और बढ़ोतरी कर सकता है. अगर आप लंबे समय के लिए एफडी कराएंगे तो इस फायदे से चूक जाएंगे.

आप 3-4 महीने के लिए ही एफडी कराएं. इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में और कई बैंकों में करें. दरअसल, एफडी में आपको एक तय समय के लिए बिना किसी जोखिम के पैसे को रखने की सुविधा होती है. इस पर बचत खाते के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है.

निवेश से पहले रिसर्च जरूरी

एफडी कराने से पहले रिसर्च जरूर करें. छोटे बैंकों में ज्यादा ब्याज मिलता है. कुछ अच्छी कंपनियां भी एफडी की सुविधा देती हैं. अगर ये कंपनियां अच्छे कॉरपोरेट घरानों की है तो इन पर भरोसा कर सकते हैं. यह आमतौर पर बैंकों की एफडी से 1-2 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देती हैं.

लोन लेना है तो जल्दी करें

रेपो दर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए बुद्धिमानी इसी बात में है कि आप जल्द से जल्द लोन ले लें ताकि ज्यादा ब्याज न भरना पड़े. ब्याज दरें बढ़ने के बाद आपको एक लाख रुपये पर कम-से-कम 75 रुपये ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है. जो लोग नया कर्ज ले रहे हैं, उनको फायदा होगा, उन्हें बैंक अभी भी कम ब्याज पर लोन दे रहे हैं.

पुराने ग्राहकों के लिए  ब्याज दरें ज्यादा होती हैं. अगर 5 साल पुराना लोन है तो इसे आप किसी और बैंक या वित्तीय संस्थान में ट्रांसफर करा लें. अगर आप टैक्स के दायरे में आते हैं तो लंबे समय के लिए लोन लें. इससे टैक्स बचत होगी.

एफडी पर बढ़ा ब्याज

SBI ने 2 करोड़ से ऊपर के जमा पर 0.9 प्रतिशततक ब्याज बढ़ाया है. पंजाब नेशनल बैंक एक से पांच साल के जमा पर सालाना 5.10 प्रतिशतकी दर से ब्याज दे रहा है. बैंक ऑफ बड़ौदा एक साल से 2 साल की अवधि पर 5.05 प्रतिशतऔर 3 साल से अधिक एवं 5 साल से कम पर 4.5 प्रतिशतदे रहा है. बजाज फाइनेंस 5 करोड़ तक के जमा पर 7 प्रतिशतब्याज दे रहा है.

वित्तीय लक्ष्य पूरा करने में सहायक

आंकड़ों के मुताबिक देश में 41 प्रतिशतआबादी कामकाजी है, जबकि 59 प्रतिशत उस पर निर्भर है. इसलिए एक स्थिर और गारंटीड सेविंग स्कीम की जरूरत है. बचत, बच्चों की पढ़ाई या किसी अन्य वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने के लिए एफडी अभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.

ये भी पढ़ें

LIC Share Listing: LIC के शेयरों की कमजोर शुरुआत, निवेशकों को नहीं मिला लिस्टिंग गेन, जानिए कितने पर हुआ लिस्ट

Inflation Impact: महंगाई से बचने के लिए जानिए क्या नया जुगाड़ कर रही हैं कंपनियां, इन खर्चों में होगी बड़ी कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget