एक्सप्लोरर

पेटीएम क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसा डालने पर 2% चार्ज लेगा

नई दिल्लीः ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आने वाला मोबाइल वॉलेट पेटीएम अब आपसे पैसा वसूलने के तरीके बढ़ा रहा है. पेटीएम के यूजर्स को अपने क्रेडिट कार्ड के जरिये वॉलेट में पैसा ट्रांसफर करने पर 2 फीसदी का शुल्क देना होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि यूजर्स क्रेडिट कार्ड से पेटीएम पर पैसे लोड करके अपने बैंक अकाउंट में उस पैसे को बिना ट्रांजैक्शन कॉस्ट के ट्रांसफर करते हैं. इस तरह क्रेडिट कार्ड के जरिये अपने मोबाइल वॉलेट पेटीएम में पैसा डालकर मुफ्त में लोन की सुविधा लेते हैं और बाद में इस पैसे को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर इसपर कोई शुल्क नहीं देते. पेटीएम ने 2 फीसदी चार्ज 8 मार्च से लागू कर दिया है और ये एप पर भी दिखने लगा है.

क्यों किया पेटीएम ने ये फैसला? पेटीएम ने बुधवार 8 मार्च को एक ब्लॉग जारी कर कहा, 'ग्राहकों द्वारा क्रेडिट कार्ड के जरिए पेटीएम वॉलेट में पैसे डालने पर पेटीएम को काफी चार्ज देना पड़ता है. वहीं हालिया समय में यूजर वॉलेट में पैसे डालने के बाद उसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने लगे हैं जिससे पेटीएम को नुकसान हो रहा है. कुछ फाइनेंस के जानकार कुछ लोगों ने इस मॉडल का इस्तेमाल पैसे को घुमाने के लिए करना शुरू कर दिया है. ऐसे यूजर्स के लिए यह पेटीएम की कॉस्ट पर फ्री में लोन लेने जैसा है जो गौरकानूनी भी है. कंपनी के मुताबिक वो क्रेडिट कार्ज के जरिए पेटीएम का पैसा लगा कर पैसे रोटेट करते थे.

पेटीएम ने कहा कि वॉलेट में डाले गए अमाउंट को पेटीएम के जरिए ही सर्विसेज और प्रॉडक्ट्स के लिए यूज किया जाए तभी पेटीएम के लिए क्रेडिट कार्ड के ट्रांजेक्शन मुफ्त देना संभव हो सकेगा. और जब तक ऐसा नहीं होता तब तक उस पर चार्ज रहेगा. हालांकि, दूसरे पेमेंट ऑप्शन्स जैसे कि डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिये पैसे डालने पर अभी कोई चार्ज नहीं लगेगा. पेटीएम के मुताबिक ऐसा मजबूरी में करना पड़ रहा है क्योंकि बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड के जरिये अपने मोबाइल वॉलेट में पैसा डालकर फ्री में लोन की सुविधा ले रहे थे. ये सामान्य लोगों के लिए

क्रेडिट कार्ड से कैसे उठा रहे थे लोग फायदा? नोटबंदी के बाद पेटीएम ने दुकानदारों के लिए 0 फीसदी की दर से ट्रांजैक्शन करने का प्लेटफॉर्म शुरू किया था लेकिन कुछ यूजर्स अपने पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसे डालकर फिर उसे जीरो ट्रांजेक्शन कॉस्ट पर अपने बैंक खाते में जमा करा देते थे. इस तरह से पेटीएम के पैसे बिना किसी तरह का चार्ज दिए ही पेटीएम वॉलेट से बैंक खाते में चले जाते थे और किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना पड़ता था. जबकि क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने के लिए ग्राहकों को ब्याज देना पड़ता है पर पेटीएम के जरिए लोग फ्री में पैसा बैंक से ले रहे थे.

पेटीएम पर अभी भी आप क्रेडिट कार्ड से रीचार्ज कर सकते हैं, लेकिन 8 मार्च से क्रेडिट कार्ड से पैसे लोड करने पर 2 फीसदी का चार्ज लागू कर दिया गया है. हालांकि, पेटीएम 2 फीसदी की दर से काटे गए टैक्स जितना अमाउंट कैशबैक के तौर पर देगा. फिलहाल यूजर्स को क्रेडिट कार्ड से पैसे लोड करने पर उतने ही कैशबैक मिल जाएंगे जितने काटे जाएंगे. ये कैशबैक कूपन के तौर पर दिए जाएंगे जिन्हें पेटीएम या कुछ दूसरे लिमिटेड ऐप्स पर यूज किए जा सकते हैं. लेकिन यह साफ नहीं है कि ये कैशबैक ऑफर कब तक के लिए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget