एक्सप्लोरर

Paytm Share Price: पेटीएम के शेयर में आई 8% की जबरदस्त उछाल, पर अभी भी निवेशकों को हो रहा 1450 रुपये प्रति शेयर का नुकसान

Paytm Share Price Update: पेटीएम के शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में देखने को मिली है. कारोबार खत्म होने पर पेटीएम 8.22 फीसदी के उछाल के साथ 701.35 रुपये पर क्लोज हुआ है.

Paytm Share Price: निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी के चलते पेटीएम (Paytm) के शेयर में सोमवार को शानदार तेजी देखने को मिली है. पेटीएम का शेयर 8 फीसदी से ज्यादा जा उछला. कारोबार खत्म होने पर पेटीएम 8.22 फीसदी के उछाल के साथ 700 रुपये के लेवल के ऊपर 701.35 रुपये पर क्लोज हुआ है. दरअसल दुनिया भर के शेयर बाजार खासतौर से नैसडैक ( Nasdaq) पर लिस्टेड टेक कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी जिसके चलते पेटीएम के शेयर में तेजी रही. हालांकि अभी भी पेटीएम अपने आईपीओ प्राइस से 67 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. 

ब्रोकरेज हाउस ने खरीदने की दी सलाह
दरअसल हाल के दिनों में कई ब्रोकरेज हाउस ने पेटीएम के शेयर खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस सिटी ने 915 रुपये का टारगेट दिया है. जेपी मार्गन ने 1,000 रुपये के लक्ष्य के साथ पेटीएम के शेयर खरीदने की सलाह दी है. पेटीएम (Paytm) के शेयर का भाव लिस्टिंग के बाद से ही आईपीओ प्राइस (IPO Price) से औंधे मुंह गिरा हुआ है. तो पिछले दिनों खबर आई कि पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ( Vijay Shekhar Sharma) पेटीएम का शेयर खरीदा है.  स्टॉक एक्सचेंज के पास रेग्युलेटरी फाइलिंग के बाद ये जानकारी सामने आई थी.  जानकारी के मुताबिक विजय शेखर शर्मा ने 11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदें हैं. माना जा रहा है कि इसके चलते निवेशकों को भरोसा पेटीएम के शेयर पर बढ़ा है. 

इश्यू प्राइस से 67% नीचे ट्रेड कर रहा पेटीएम
पेटीएम का सोमवार को 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 701 रुपये पर क्लोज हुआ है. हालांकि पेटीएम का शेयर अपने आईपीओ प्राइस 2150 रुपये से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. 510 रुपये के अपने निचले स्तर से शेयर ने काफी रिकवरी दिखाई है. पेटीएम का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था तब कंपनी का मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये था जो घटकर 45,505 करोड़ रुपये के करीब रह गया है. यानि निवेशकों को अभी भी 94,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Smartphone: अगर स्मार्टफोन खरीदने का है प्लान, तो फेस्टिव सीजन का करें इंतजार, जानें क्यों

Bajaj Auto Share Buyback: दिग्गज ऑटोमाबइल कंपनी का शेयर दे रहा शॉट टर्म में 20 फीसदी कमाई का मौका, जानें डिटेल्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget