एक्सप्लोरर

Paytm Share Price: इस ब्रोकरेज हाउस के अपग्रेड करने के बाद 3 दिनों में 30 फीसदी चढ़ा पेटीएम का स्टॉक

Paytm Share Update: पेटीएम के नतीजों और शेयर को अपग्रेड के बाद स्टॉक्स ने निचले लेवल से निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है.

Paytm Share Price: बीते तीन ट्रेडिंग सेशन में फिनटेक कंपनी पेटीएम के स्टॉक ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. अपने शानदार तिमाही नतीजों की बदौलत पेटीएम के शेयर में पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में करीब 30 फीसदी का उछाल आ चुका है. बुधवार को बाजार बंद होने पर पेटीएम 15 फीसदी के उछाल के साथ 676 रुपये पर बंद हुआ है. 

3 फरवरी 2023 को पेटीएम का स्टॉक 525 रुपये पर बंद हुआ था. लेकिन इस हफ्ते के तीन ट्रेडिंग सेशन में पेटीएम का स्टॉक 31 फीसदी के उछाल के साथ 698 रुपये पर जा पहुंचा. केवल तीन ट्रेडिंग सत्र में पेटीएम के शेयर में 150 रुपये की तेजी आई है. नवंबर 2021 में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से पेटीएम के शेयर की ये सबसे तेज छलांग है. पेटीएम का मार्केट कैप 43,891 करोड़ रुपये है. 

पेटीएम के स्टॉक के लिए राहत की खबर विदेशी ब्रोकरेज हाउस Macquarie से आई है.  Macquarie ने पेटीएम के स्टॉक को डबल अपग्रेड कर अंडरपरफॉर्म से सीधे आउटपरफॉर्म कर दिया है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि शेयर 800 रुपये तक जा सकता है. इस अपग्रेड के बाद ही शेयर में इंट्राडे 18.5 फीसदी की उछाल देखने को मिली. बीते वर्ष Macquarie ने पेटीएम के शेयर में बिकवाली की सलाह दी थी और शेयर के 450 रुपये तक जाने की भविष्यवाणी की थी. 

हालांकि पेटीएम का स्टॉक अभी भी अपने इश्यू प्राइस 2150 रुपये से 69 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. जबकि स्टॉक अपने 440 रुपये के निचले लेवल से 54 फीसदी चढ़ चुका है. पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने अपने तिमाही नतीजे जो घोषित किए हैं उसके मुताबिक तीसरी तिमाही में कंपनी का नुकसान घटकर 392 करोड़ रुपये रह गया है जो एक साल पहले समान तिमाही में 778 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का रेवेन्यू 42 फीसदी के उछाल के साथ 2062 करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले 1456 करोड़ रुपये रहा था.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

RBI MPC Meeting: EMI पेमेंट नहीं कर पाने पर बैंकों के पेनल्टी चार्ज वसूलने पर आरबीआई लगाएगी लगाम, सीमित किया जाएगा चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East Tensions: ईरान वॉर और अमेरिका-इजरायल के बरसते बम के गोलों के बीच अब चीन ने उठाया बड़ा कदम
ईरान वॉर और अमेरिका-इजरायल के बरसते बम के गोलों के बीच अब चीन ने उठाया बड़ा कदम
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार, पहले महंगाई ने तोड़ी कमर; अब ईरान में जंग के बीच लगा एक और झटका
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार, पहले महंगाई ने तोड़ी कमर; अब ईरान में जंग के बीच लगा एक और झटका
डॉलर की मजबूती और तेल के दाम में आग से सहमा रुपया, धड़ाम से गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
डॉलर की मजबूती और तेल के दाम में आग से सहमा रुपया, धड़ाम से गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
Gold-Silver Price: उधर तेल की बढ़ी कीमत, इधर महंगा हुआ सोना; जानें आज कितनी है 10 ग्राम की कीमत?
उधर तेल की बढ़ी कीमत, इधर महंगा हुआ सोना; जानें आज कितनी है 10 ग्राम की कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget