एक्सप्लोरर

पैसा छापने का बढ़िया मौका! सितंबर के अगले हफ्ते से 100 से ज्यादा कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड

Dividend Stocks: आने वाले हफ्ते में कई कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं. सोमवार, 8 सितंबर, 2025 से शुरू हो रहे हफ्ते में 125 से अधिक लिस्टेड कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेंगी.

Dividend Stocks: शेयर बाजार निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आने वाले हफ्ते में कई कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने जा रही हैं. सोमवार, 8 सितंबर, 2025 से शुरू हो रहे हफ्ते में 125 से अधिक लिस्टेड कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेंगी. इनमें हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HUDCO), टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, सेल, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, फोर्स मोटर्स, इरकॉन इंटरनेशनल और बिड़ला कॉर्पोरेशन जैसे नाम शामिल हैं. 

8 सितंबर को डिविडेंड देने वाली कंपनियां 

एक तरफ जहां HUDCO ने 1.05 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. वहीं, दूसरी तरफ बिड़ला कॉर्पोरेशन 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड  दे रही है.  टीटागढ़ रेल सिस्टम्स 1 रुपये का डिविडेंड देगी और BLS ई-सर्विसेज, डिवजी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स, एचएफसीएल और इमामी जैसी दूसरी कंपनियां भी अपने निवेशकों को फाइनल डिविडेंड दे रही हैं.

इनमें से केएसई लिमिटेड अपने निवेशकों को सबसे ज्यादा प्रति शेयर पर 50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 सितंबर, 2025 तय की गई है. मनाली पेट्रोकेमिकल्स, आर एम ड्रिप एंड स्प्रिंकलर्स सिस्टम्स और लहर फुटवियर्स जैसी कंपनियां भी 8 सितंबर को अपने निवेशकों को फाइनल डिविडेंड का भुगतान करेंगी. 

 9 सितंबर को डिविडेंड देने वाली कंपनियां 

मंगलवार, 9 सितंबर को अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने 0.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की बात कही थी. गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GSFC) 5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी और दिलीप बिल्डकॉन, फिल्ट्रा कंसल्टेंट्स, बेला कासा फैशन एंड रिटेल और भारत पर्यटन विकास निगम जैसी कंपनियों ने भी इस दिन फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) 1.60 रुपये प्रति शेयर लाभांश का भुगतान करेगी, जबकि RBL बैंक और शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल्स भी इस दिन डिविडेंड देने जा रही हैं. इन कंपनियों ने भी अपनी रिकॉर्ड डेट 9 सितंबर, 2025 तय की है. 

10 सितंबर ये कंपनियां देंंगी डिविडेंड  

10 सितंबर को फोर्स मोटर्स प्रति शेयर पर 40 रुपये डिविडेंड देने जा रही है. गुजरात स्टेट पेट्रोनेट भी 5 रुपये के फाइनल डिविडेंड की लिस्ट में शामिल है. इस दिन डिविडेंड देने वाली दूसरी कंपनियों में  एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स (2.20 रुपये), कैंपस एक्टिववियर (0.30 रुपये) और क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग (3 रुपये) शामिल हैं. इन सभी ने रिकॉर्ड डेट 10 सितंबर, 2025 तय की है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

ये भी पढ़ें: 

'रूस से तेल खरीदते रहेंगे हम...' अमेरिकी दबाव के बीच वित्त मंत्री का आया बड़ा बयान, कहा- 'यह फैसला हमारा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget