एक्सप्लोरर

आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन नवंबर में 2.6 प्रतिशत घटा, लगातार नौवें महीने गिरावट

कोयले का उत्पादन 2.9 प्रतिशत और बिजली क्षेत्र का उत्पादन 2.2 प्रतिशत बढ़ा. उर्वरक उत्पादन में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. पिछले साल समान महीने में उर्वरक उत्पादन 13.6 प्रतिशत बढ़ा था.

कोरोना महामारी का देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा और इसके चलते लाखों लोगों का रोजगार चला गया. काम-धंधा ठप्प हो गया और इकॉनोमी निगेटिव में चली गई. हालत ये हो गई है कि देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र के आठ उद्योगों का उत्पादन नवंबर महीने में भी 2.6 प्रतिशत घट गया. यह लगातार नौवां महीना है जब बुनियादी उद्योगों का उत्पादन घटा है. प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और सीमेंट क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई है. नवंबर, 2019 में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.7 प्रतिशत बढ़ा था.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में कोयला, उर्वरक और बिजली को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों...कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और सीमेंट के उत्पादन में गिरावट आई. चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों अप्रैल-नवंबर में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 11.4 प्रतिशत घटा है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.3 प्रतिशत बढ़ा था. समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का उत्पादन 4.9 प्रतिशत घटा. इसके अलावा प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 9.3 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों में 4.8 प्रतिशत, इस्पात में 4.4 प्रतिशत और सीमेंट में 7.1 प्रतिशत की गिरावट आई. वहीं दूसरी ओर कोयले का उत्पादन 2.9 प्रतिशत और बिजली क्षेत्र का उत्पादन 2.2 प्रतिशत बढ़ा. उर्वरक उत्पादन में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. पिछले साल समान महीने में उर्वरक उत्पादन 13.6 प्रतिशत बढ़ा था. कुल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में आठ बुनियादी उद्योगों का भारांश 40.27 प्रतिशत है. अक्टूबर में इन आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.9 प्रतिशत घटा था। सितंबर में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी. इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि बुनियादी उद्योगों की तर्ज पर कई और संकेतकों की वृद्धि दर नवंबर में नीचे आई है, जो आधार प्रभाव को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि अभी तक जो सूचनाएं उपलब्ध हैं उनके आधार पर हमारा अनुमान है कि नवंबर, 2020 में औद्योगिक उत्पादन में अस्थायी तौर पर दो से पांच प्रतिशत की गिरावट आएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget