एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' का भारतीय मुद्रा पर असर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसा हुआ कमजोर

Operation Sindoor: बुधवार भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर कर दिया. इस सैन्य कार्रवाई के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 84.66 पर आ गया है.

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर धावा बोल दिया. PoK में टेरर बेस को निशाना बनाते हुए भारतीय सेना के इस हवाई हमले को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया. भारत की इस सैन्य कार्रवाई के बाद बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसा कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 84.66 पर आ गया. 

आतंकवादियों के 9 ठिकाने तबाह

बता दें कि भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार की दरमयानी रात पाकिस्तान और PoK में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाते हुए तबाह कर दिया. भारतीय सशस्त्र बलों ने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वॉर्टर और और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के शिविर सहित नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. 

पहलगाम हमले के दो हफ्ते बाद कार्रवाई

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई ये सैन्य कार्रवाई पहलगाम की घटना के ठीक 15वें दिन पर हुई, जिसमें 26 मासूम लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था. इनमें से ज्यादातर सैलानी थे. करेंसी मार्केट के स्पेशलिस्ट्स का कहना है कि आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ इन सैन्य कार्रवाइयों ने रुपये पर संघर्ष के संभावित प्रभाव की ओर ध्यान खींचा है.

सैन्य कार्रवाई का रुपये पर असर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.65 पर खुला और बाद में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले यह 84.66 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 31 पैसे की गिरावट को दर्शाता है. मंगलवार को, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 84.35 पर बंद हुआ था. बढ़ती अनिश्चितता और पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच रुपये पर दबाव है. 

RBI कर सकता है हस्तक्षेप 

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी हेड और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली ने कहा, इस स्थिति में सट्टेबाज और व्यापार को लेकर चिंतित आयातक डॉलर खरीद सकते हैं.  हालांकि, हमारा अनुमान है कि रुपये में किसी भी बड़ी गिरावट को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हस्तक्षेप करेगा. 

उन्होंने आगे बताया, अनुमान इस बात का भी लगाया जा रहा है कि इक्विटी बाजारों में विदेशी निवेशकों द्वारा शेयरों की बिकवाली हो सकती है. हालांकि, वे ऐसा जल्दीबाजी में नहीं करेंगे, बल्कि आगे आने वाले अपडेट का इंतजार करेंगे. आज बाजार में उथल-पुथल और कुछ उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है, लेकिन जैसा कि हमने पहले कहा, बाजार की अस्थिरता को नियंत्रित करना आरबीआई पर निर्भर करेगा और वे ही तय करेंगे कि आज रुपया कहां जाकर रुकेगा. 

ये भी पढ़ें:

'ऑपरेशन सिंदूर' से लहुलुहान पाकिस्तान का शेयर बाजार, निवेशकों में दहशत, कराची स्टॉक में भारी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget