एक्सप्लोरर

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेटः वो स्कीम जिसमें PM मोदी ने कर रखा है निवेश

1 लाख रुपये के एनएससी आज खरीदते हैं तो आपके पैसे 60 महीने या 5 साल में 1.46 लाख रुपये हो सकते हैं. एनएससी पर फिलहाल आपको 7.9 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है.

नई दिल्लीः सरकार ने इस हफ्ते तय किया है कि विभिन छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव न किया जाए. इसका मतलब है कि अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के बीच नए नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट खरीदने वालों को 7.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलता रहेगा जो कि पहले की तिमाही के लिए मिल रहा था. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी के लिए सबसे अच्छी बात है कि इसमें पैसा सुरक्षित रहता है और समय आने पर आपको अच्छे ब्याज के साथ पैसा मिल जाता है.

अमेजन और फ्लिपकार्ट की बल्ले-बल्ले, पिछले साल के मुकाबले बढ़े 50 प्रतिशत नए ग्राहक

एनएससी के बारे में एक खास बात ये है जिससे शायद आप वाकिफ न हों. वो खास बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएससी में 5 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश कर रखा है. पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पीएम के स्वैच्छिक डिस्क्लोजर के तहत ये बात सामने आई कि प्रधानमंत्री के पास 5,18,235 रुपये के एनएससी है.

100-50 Rupees

एनएससी में कैसे बढ़ता है पैसा अगर आप 1 लाख रुपये के एनएससी आज खरीदते हैं तो आपके पैसे 60 महीने या 5 साल में 1.46 लाख रुपये हो सकते हैं. इसके अलावा अगर 2 लाख रुपये जमा कर रखे हैं तो मैच्योरिटी या 5 साल बाद ये रकम 2 लाख 92 हजार 507 रुपये तक पहुंच जाएगी.

RBI ने घटाई GDP वृद्धि दर, चालू वित्त वर्ष में अनुमान घटाकर 6.1 प्रतिशत किया

क्या NSC बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर हैं? अगर एनएससी से तुलना की जाए तो बैंक जो 5 साल के एफडी पर ब्याज दे रहा है वो कम है. एसबीआई के 5 साल के एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है और एचडीएफसी के समान प्लान पर 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है. अगर आप एसबीआई में 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो ये 5 साल में 1.35 लाख रुपये ही बन पाएंगे वहीं एचडीएफसी में 1 लाख रुपये का निवेश करने पर वो 5 साल में 1.39 लाख रुपये हो पाएंगे जबकि पहले ही हम आपको बता चुके हैं कि एनएससी में निवेश करने पर 1 लाख रुपये 1.46 लाख रुपये बन सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेटः वो स्कीम जिसमें PM मोदी ने कर रखा है निवेश

NSC कैसे और कहां खरीद सकते हैं? आप एनएससी को पोस्ट ऑफिस से खरीद सकते हैं. 100 रुपये निवेश करने पर ये 5 साल बाद 146 रुपये हो जाएंगे. एनएससी में कम से कम 100 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है और 100 रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है. इसमें निवेश की कोई अपर लिमिट नहीं है. इसमें इंटरेस्ट रेट सालाना आधार पर मापा जाता है लेकिन सब्सक्राइबर को सिर्फ मैच्योरिटी के वक्त एकमुश्त मिलता है.

खुशखबरी: कम होगी आपकी EMI, आरबीआई ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में की कटौती

NSC पर इनकम टैक्स का फायदा एनएससी में की गई जमा आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट के दायरे में आती है. लिहाजा अगर आप टैक्स सेविंग के लिहाज से देख रहे हैं तो एनएससी में आप निवेश कर सकते हैं जो आपको शीर्ष बैंकों के एफडी से ज्यादा रिटर्न दे सकता है.

मूडीज की सरकार को चेतावनी- भारत पेट्रोलियम का निजीकरण हुआ तो कंपनी की रेटिंग घटा देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget