एक्सप्लोरर

New Price Hike: अब नहाना और कपड़े धोना भी हुआ महंगा, जानिए किन किन कंपनियों ने कितने बढ़ाए दाम

New Price Hike: खाने पीने की चीजों और टमाटर के बाद अब नहाने का साबुन और कपड़े धोने का साबुन भी महंगा हो गया है. जानिए इनसे जुड़ी कंपनियों ने कितने-कितने बढ़ाए हैं दाम?

New Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और जोर का झटका लगा है. इस बार व्हील, रिन और लक्स जैसे साबुन के दाम बढ़ गए हैं. इन उत्पादों को बनाने वाली कंपनियों HUL और ITC ने साबुन और डिटर्जेंट की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. व्हील डिटर्जेंट पाउडर, रिन बार और लक्स साबुन की कीमतों को 3.4 पर्सेंट से 21.7 पर्सेंट तक बढ़ा दिया गया है. वहीं, ITC ने Fiama साबुन की कीमत में 10 पर्सेंट, Vivel में 9 पर्सेंट और Engage डियोड्रेंट में 7.6 पर्सेंट का बढ़ोत्तरी कर दिया गया है.

ये है दाम बढ़ने की वजह

खबरों के मुताबिक, देश की दो बड़ी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनियों ने कीमतों को बढ़ाने के पीछे लागत में बढ़ोतरी को वजह बताया है. HUL ने व्हील डिटर्जेंट के 1 किलोग्राम पैक की कीमत में 3.4 पर्सेंट का इजाफा किया है. इससे यह 2 रुपये महंगा हो जाएगा. कंपनी ने व्हील पाउडर के 500 ग्राम पैक की कीमतों में दो रुपये का इजाफा किया है. इसका दाम 28 रुपये से बढ़कर अब 30 रुपये पर पहुंच गया है.

25 रुपये महंगा हुआ ये साबुन

ये भी जानकारी मिली है कि रिन बार के 250 ग्राम पैक की कीमत को HUL ने 5.8 पर्सेंट बढ़ा दिया है. FMCG की बड़ी कंपनी ने लक्स साबुन के 100 ग्राम मल्टीपैक की कीमत को 21.7 पर्सेंट या 25 रुपये बढ़ा दिया है. साथ ही ITC ने Fiama साबुन के 100 ग्राम पैक की कीमतों को 10 पर्सेंट बढ़ा दिया है. वहीं, कंपनी ने Vivel साबुन के 100 ग्राम पैक के दाम को नौ पर्सेंट बढ़ाया है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कंपनी ने Engage deodorant की 150ml बोटल की कीमतों में 7.6 पर्सेंट और Engage perfume की 120 ml बोटल के दाम में 7.1 पर्सेंट का इजाफा किया है.

कंपनी की सफाई

दाम बढ़ाने के पीछे अपनी सफाई देते हुए कंपनियां कह रही हैं कि उन्होंने सिर्फ चुनिंदा चीजों की कीमतों में बदलाव किया है. उनके मुताबिक इस फैसले का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि वे कीमतों के पूरे दबाव को ग्राहकों के ऊपर न पड़ने दें. जानकारी के लिए आपको बता दें कि दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 9 पर्सेंट का इजाफा हुआ है. कंपनी का प्रॉफिट 2,187 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो हालांकि अनुमान से थोड़ा कम रहा है.

ये भी पढ़ें

Xplained: जानिए कैसे दूसरे देशों में क्रिप्टोकरेंसी को किया जाता है रेग्युलेट

Tomato Price Impact: आप भी टमाटर की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान? इस कंपनी ने जानिए अपने ग्राहकों से की क्या अपील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget