एक्सप्लोरर

Nestle CEO Laurent Freixe Sacked: Nestle के CEO को स्टाफ से इश्क पड़ा महंगा, नौकरी से निकाल कर कंपनी ने दिया ये बड़ा बयान

Nestle CEO Laurent Freixe Fired: कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि लॉरेंट फ्रेक्स का अपने पीए के साथ रोमांटिक रिश्ता नेस्ले के बिजनेस कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है. इसकी वजह से कंपनी की तरफ से यह एक्शन लिया गया है.

Nestle CEO Fired: स्विट्जरलैंड की दिग्गज मल्टीनेशनल कंपनी नेस्ले के सीईओ लॉरेंट फ्रेक्स को अपनी कंपनी के स्टाफ के साथ इश्क करना महंगा पड़ गया. कंपनी को जब पता चला कि उनका अपने डायरेक्ट सबोर्डिनेट यानी पीए के साथ रिश्ता है तो तत्काल प्रभाव से उन्हें नौकरी से बाहर निकाल दिया. कंपनी का कहना है कि पूरी जांच पड़ताल के बाद कंपनी की तरफ से यह कदम उठाया गया है.

लॉरेंट फ्रेक्स को कंपनी से निकालने के बाद फौरन उनकी जगह पर उनके मातहत काम करने वाले अन्य बोर्ड सदस्य और Nespresso CEO फिलिप नवरातिल को यह जिम्मेदारी दी गई है.

नौकरी से हाथ धो बैठे नेस्ले सीईओ

कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि लॉरेंट फ्रेक्स का अपने पीए के साथ रोमांटिक रिश्ता नेस्ले के बिजनेस कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है. इसकी वजह से कंपनी की तरफ से यह एक्शन लिया गया है.

कंपनी के बोर्ड ने कहा कि इसकी जांच चेयरमैन पॉल बुल्के की निगरानी में कराई गई, जिसकी अगुवाई इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पाब्लो इस्ला कर रहे थे. साथ ही उन्हें बाहर के काउंसिल की तरफ से मदद दी जा रही थी. बुल्के ने कहा कि यह एक जरूरी कदम था. नेस्ले के वैल्यूज और गवर्नेंस कंपनी की मजबूत बुनियाद है. उन्होंने कहा कि वे लॉरेंट को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे.

कौन हैं लॉरेंट फ्रेक्स

लॉरेंट फ्रेक्स ने कंपनी के महत्वपूर्ण पदों पर काम संभाला है. वे साल 1986 में नेस्ले के साथ जुड़े. इसके बाद वे साल 2014 तक यूरोपीय ऑपरेशंस को चलाते रहे. उसके बाद सीईओ पद पर प्रमोशन होने से पहले तक वे लैटिन अमेरिका डिविजन के प्रमुख के तौर पर काम करते रहे.

इस घटना से नेस्ले की कॉरपोरेट गवर्नेंस और एथिक्स को लेकर गंभीर सवाल उठ सकते हैं. हालांकि कंपनी ने तुरंत एक्शन लेकर अपनी साख बचाने की कोशिश की है, लेकिन अल्पकाल में निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक डगमगा सकता है. मार्केट में अक्सर ऐसी खबरों का असर शेयर प्राइस पर दिखता है, क्योंकि निवेशक प्रबंधन की स्थिरता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देते हैं.

दूसरी ओर, नेस्ले का मजबूत ब्रांड वैल्यू और ग्लोबल मार्केट में पकड़ इतनी गहरी है कि लंबी अवधि में कंपनी की ग्रोथ पर इसका असर सीमित ही रहने की संभावना है. बल्कि, कंपनी ने जिस तेज़ी से सीईओ बदलने का निर्णय लिया है, वह संकेत देता है कि नेस्ले अपनी प्रतिष्ठा और गवर्नेंस स्टैंडर्ड से किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहती.

ये भी पढ़ें: इंपोर्टेड दवाओं पर 200% टैरिफ... अमेरिकियों के लिए मुसीबत बनते जा रहे ट्रंप के प्लान, जानें किस चिंता में US के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude oil price hike: आज फिर से बढ़ीं तेल की कीमतें, ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
आज फिर से बढ़ीं तेल की कीमतें, ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
Petrol-Diesel Price Today: बढ़ी या घटी? देश में आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
बढ़ी या घटी? देश में आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
Iran on Hormuz Strait:  होर्मुज को पार कर भारत के रास्ते LPG से लदे टैंकर, क्या अब गैस और तेल के कम होंगे दाम?
होर्मुज को पार कर भारत के रास्ते LPG से लदे टैंकर, क्या अब गैस और तेल के कम होंगे दाम?
Good Friday 2026: आज बैंक जाने का प्लान है तो पहले पढ़ लें यह खबर, कहीं ब्रांच में न लटका मिलें ताला
आज बैंक जाने का प्लान है तो पहले पढ़ लें यह खबर, कहीं ब्रांच में न लटका मिलें ताला

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ईरान युद्ध की वजह से संकट में कई देश! सऊदी ने ट्रंप से बनाई दूरी, रूस के साथ क्या पक रही खिचड़ी?
ईरान युद्ध की वजह से संकट में कई देश! सऊदी ने ट्रंप से बनाई दूरी, रूस के साथ क्या पक रही खिचड़ी?
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, लाहौल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू, 8 अप्रैल तक की चेतावनी
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, लाहौल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू, 8 अप्रैल तक की चेतावनी
'हम ही इकलौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
'हम ही इकलौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
Thaai Kizhavi Final Box Office: 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?
समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?
Viral video: टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल
टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल
Embed widget