एक्सप्लोरर

Cafe Coffee Day: दिवालिया होने की कगार पर कैफे कॉफी डे, NCLT ने कर्ज में डूबी कंपनी के खिलाफ लिया एक्शन 

NCLT: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने आईडीबीआई की याचिका पर कैफे कॉफी डे के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू की है. इसे कंपनी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

NCLT: देश की लोकप्रिय कॉफी रेस्टोरेंट चेन कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) कर्ज में डूबकर दिवालिया होने की कगार पर आ गई है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कैफे कॉफी डे की पैरेंट कंपनी कॉफी डे इंटरप्राइजेज (Coffee Day Enterprises) के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड (IDBITSL) के 228.45 करोड़ रुपये के बकाए की याचिका को स्वीकारते हुए एक रेजोल्यूशन प्रोफेशनल की तैनाती भी कर दी है. 

नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर के कूपन पेमेंट में किया डिफॉल्ट 

एनसीएलटी की बेंगलुरु बेंच ने 8 अगस्त को आईडीबीआई ट्रस्टीशिप की याचिका पर फैसला सुनाया है. यह सीसीडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. कंपनी के स्टोर्स देशभर में फैले हैं. साथ ही इसकी कॉफी को पसंद करने वालों की संख्या लाखों में है. रेजोल्यूशन प्रोफेशनल फिलहाल कंपनी के रोजाना के कामकाज की देखभाल करेंगे. कॉफी डे इंटरप्राइजेज एक रिसॉर्ट चलाने के साथ ही कंसल्टेंसी सर्विसेज और कॉफी बींस की ट्रेडिंग भी करती है. कंपनी ने नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी किए थे. इनके कूपन पेमेंट में उसने डिफॉल्ट किया है. 

आईडीबीआई बैंक ने दिए थे 100 करोड़ रुपये 

आईडीबीआई बैंक ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 1,000 एनसीडी की सदस्यता ली थी. मार्च, 2019 में इस सब्सक्रिप्शन के लिए 100 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया था. इसके लिए कॉफी डे इंटरप्राइजेज ने IDBITSL के साथ एक एग्रीमेंट किया. उसे डिबेंचर होल्डर्स के लिए डिबेंचर ट्रस्टी बनाने की मंजूरी दे दी गई. मगर, कंपनी सितंबर, 2019 और जून, 2020 के बीच कई तारीखों पर कूपन पेमेंट का भुगतान करने में चूक गई. इसके बाद सभी डिबेंचर होल्डर्स की ओर से डिबेंचर ट्रस्टी ने 28 जुलाई, 2020 को कंपनी को डिफॉल्ट नोटिस जारी किया और एनसीएलटी से संपर्क किया.

फाउंडर वीजी सिद्धार्थ के गुजर जाने के बाद से ही संकट में है कंपनी 

एनसीएलटी ने कहा कि कॉफी डे इंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 2020 से 2023 की सालाना रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि उसने 14.24 करोड़ रुपये का ब्याज नहीं चुकाया है. जुलाई, 2019 में फाउंडर वीजी सिद्धार्थ (V G Siddhartha) की मृत्यु के बाद से ही कॉफी डे एंटरप्राइजेज संकट में है. हालांकि, कंपनी कर्ज कम करने में जुटी हुई है. जुलाई, 2023 में एनसीएलटी ने इंडसइंड बैंक द्वारा 94 करोड़ रुपये के बकाया का दावा करने वाली याचिका पर कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड के खिलाफ दिवालिया याचिका स्वीकार कर ली थी. अगस्त, 2023 को एनसीएलएटी (NCLAT) ने इस पर रोक लगा दी थी. बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था.

ये भी पढ़ें 

कब मिलेगा सरकारी कर्मचारियों का 34000 करोड़ रुपये DA Arrears, जानिए क्या सोच रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget