एक्सप्लोरर

Investment Idea: शेयर बाजार के घाटे से दूर यहां निवेश करें अपना पैसा, मुनाफा ही मुनाफा

Idea For Investment: शेयर बाजार की अस्थिरता से दूर रहना चाहते हैं तो विशेषज्ञों की मानिए एक सलाह. सरकारी सिक्योरिटीज यानी गिल्ट फंड में निवेश करिए.

Invest In Government Fund: शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति में अनुभवी निवेशकों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. अत्यधिक महंगाई के बीच स्टॉक मार्केट अभी बहुत अस्थिर बने हुए हैं. ऐसे मार्केट में निवेशकों के लिए डेट फंड उम्मीद की किरणें हैं. वित्तीय सलाहकारों के मुताबिक, निवेशकों को छोटी अवधि के बॉन्ड खरीदने चाहिए और उन्हें मैच्योरिटी तक रखने चाहिए. यहां हम आपको दो गिल्ट फंडों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्होंने लंबी अवधि की एसआईपी पर बेहतर रिटर्न दिया है.

गिल्ट फंड क्या है?

सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश को गिल्ट फंड कहा जाता है. यह म्यूचुअल फंड स्कीम ही है. इसमें फंड मैनेजर्स आपके पैसों को मुख्य रूप से सरकार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी की गई सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं. हम जिन दो फंडों का उल्लेख कर रहे हैं, उन्होंने पिछले 5 वर्षों में बेहतर रिटर्न दिया है.

एडलवाइस गवर्नमेंट सिक्योरिटीज

एडलवाइस गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड (Edelweiss Government Securities Fund) डायरेक्ट प्लान ग्रोथ एक गिल्ट म्यूचुअल फंड है. इसमें सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश किया जाता है. एडलवाइस म्यूचुअल फंड ने इसे 13 फरवरी 2014 को लॉन्च किया था. इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट यानि एयूएम 112.09 करोड़ रुपये का है. 13 मई, 2022 को इसका नेट एसेट वैल्यू 20.4872 रुपये था. लॉन्च होने के बाद से इस स्कीम ने 9.08 फीसदी औसत सालाना रिटर्न दिया है.

कम से कम 5,000 रुपये का निवेश

यदि आप इस फंड में एकमुश्त निवेश करना चाहते हैं, तो निवेश की कम से कम रकम 5,000 रुपये है, जबकि 500 रुपये से आप एसआईपी शुरू कर सकते हैं. इस फंड में लॉक-इन अवधि नहीं है. इसका मतलब यह हुआ कि आप कभी भी पैसे निकाल सकते हैं. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इसे 5-स्टार रेटिंग दी है. यह दर्शाता है कि इसने उन कर्ज लेने वालों को कर्ज दिया है, जिनकी गुणवत्ता बहुत अच्छी है. इसकी टॉप होल्डिंग्स भारतीय रिजर्व बैंक, भारत सरकार, केरल और गुजरात सरकार में हैं.

DAP गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड

डीएसपी गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड (DSP Government Securities Fund) डायरेक्ट प्लान भी एक ​गिल्ट फंड है, जो सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करता है. इस फंड को यह 30 सितंबर, 1999 को लॉन्च किया गया था. फंड का आकार 412.37 करोड़ रुपये है.

13 मई, 2022 को इसकी नेट एसेट वैल्यु 79.1551 रुपये थी. क्रिसिल ने इसे भी 5 स्टार रेटिंग दी है. इसका मतलब यह है कि इसमें पैसा डूबने का खतरा कम है. इस फंड ने लॉन्चिंग के बाद से 8.02 फीसदी दर से औसत रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें

PM Kisan Scheme: सरकार से मिलने वाले पैसे का आपको भी है इंतजार? जानिए किस तारीख को आएगी 11वीं किस्त

Government Pension: अटल पेंशन योजना से मिलेगी हर महीने पेंशन, जानिए और क्या मिलेंगे फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget