एक्सप्लोरर

Mutual Funds: ये हैं पिछले 3 सालों में 110% से अधिक रिटर्न देने वाले बेस्ट SIP प्लान, जानें डिटेल

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए लोग निवेश करना अधिक पसंद कर रहे हैं. SIP के जरिए वह लोग भी बड़ा फंड बना सकते हैं जिनके पास निवेश के लिए बड़ी रकम नहीं है.

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड (mutual fund) एक लोकप्रिय निवेश ऑप्शन बनता जा रहा है. खासकर म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए लोग निवेश करना अधिक पसंद कर रहे हैं. SIP के जरिए वह लोग भी बड़ा फंड बना सकते हैं जिनके पास निवेश के लिए बड़ी रकम नहीं है. आज हम आपको शानदार रिटर्न देने वाली कुछ म्युचुअल फंड स्कीम्स के बारे में बताएंगे लेकिन उससे पहले जानते हैं कि यह सिप क्या है.

क्या है SIP

  • SIP में पैसा हर माह निवेश किया जाता है
  • SIP में निवेश कभी भी बंद किया जा सकता है, कभी घटाया या बढ़ाया जा सकता है
  • आप SIP बंद करने के बाद भी उसी स्कीम में निवेशित बने रह सकते हैं

आज हम आपको 3 बेहतरीन SIP म्यूचुअल फंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पिछले तीन साल में भारी रिटर्न दिया है. इन स्कीमों को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल द्वारा 5 स्टार भी हासिल है. जानते हैं इनके बारे में:-

Quant Tax Plan

  • क्वांट टैक्स प्लान एक डायरेक्ट प्लान है, जो ELSS कैटेगरी के अंतर्गत आता है. इसका मतलब है कि ये फंड आपको टैक्स बचत की पेशकश करेगा. हालांकि इसमें 3 साल की लॉक-इन अवधि है.
  • पिछले 1 साल में फंड ने 27.18% रिटर्न दिया है, पिछले 2 साल में फंड ने 86.85% रिटर्न दिया है, पिछले 3 साल में फंड ने 110.92% रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल का रिटर्न 135.81% रहा है.

Kotak Small Cap Fund

  • कोटक स्मॉल कैप फंड एक डायरेक्ट प्लान है. हालांकि यह एक स्मॉल कैप फंड है. स्मॉल कैप फंड्स को लेकर निवेशक आमतौर पर स्कीम की सिक्योरिटी के मुद्दे को लेकर संशय में रहते हैं.
  • पिछले 1 साल में फंड ने 29.95% रिटर्न दिया है, पिछले 2 वर्ष में फंड ने 88.73% रिटर्न दिया है, पिछले 3 साल में फंड ने 110.30% रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल का रिटर्न 123.23% रहा है.  

Quant Small Cap

  • क्वांट स्मॉल कैप एक डायरेक्ट प्लान है, यह भी स्मॉल-कैप कैटेगरी में आता है.
  • पिछले 1 साल में फंड ने 35.28% रिटर्न दिया है, पिछले 2 साल में फंड ने 123.88% रिटर्न दिया है, पिछले 3 सालों में फंड ने 150.59% रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल का रिटर्न 158.85% रहा है.

ये अंतिम दो फंड पहले वाले की तुलना में अधिक जोखिम भरे प्लान हैं क्योंकि ये स्मॉल-कैप फंड हैं. इन फंडों की सिफारिश उन निवेशकों के लिए की जाती है जिनके पास बेहतर जोखिम लेने की क्षमता है, क्योंकि ये फंड किसी भी समय बहुत अस्थिर हो सकते हैं.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्हीं भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget