एक्सप्लोरर

MF Return: मल्टीकैप, ELSS और ब्लूचिप स्कीमें बेहतर रिटर्न के मामले में आगे, जानें ट्रेंड

MF SIP: आंकड़े बताते हैं कि मल्टीकैप फंडों ने निवेशकों को एक संतुलित जोखिम-रिटर्न प्रोफाइल प्रदान की है. एक्सिस मल्टीकैप फंड ने तीन साल में 20.40 परसेंट की दर से सीएजीआर रिटर्न दिया है.

SIP: सिस्टैमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) ने शेयर बाजार में नियमित रूप से निवेश करना आसान बना दिया है, जिससे समग्र बाजार विकास में योगदान मिला है. उदाहरण के लिए 2010 से 2024 तक निफ्टी 50 की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) रिटर्न लगभग 11.85 परसेंट है. इस ग्रोथ को मजबूत कॉर्पोरेट आय, अनुकूल सरकारी नीतियों और खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से समर्थन मिला है. 

पिछले कुछ दशकों में भारत एक कृषि अर्थव्यवस्था से सेवाओं और विनिर्माण में एक वैश्विक शक्ति के रूप में विकसित हुआ है. यह परिवर्तन युवा आबादी, तेजी से शहरीकरण, तकनीकी प्रगति और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास से प्रेरित है. आर्थिक विकास का शेयर बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ा है. निफ्टी 50 जैसे सूचकांक लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं, जो देश की क्षमता और निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है.

आंकड़े बताते हैं कि मल्टीकैप फंडों ने निवेशकों को एक संतुलित जोखिम-रिटर्न प्रोफाइल प्रदान की है. एक्सिस मल्टीकैप फंड ने तीन साल में 20.40 परसेंट की दर से सीएजीआर रिटर्न दिया है. इसने लगातार अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है. बिरला मल्टीकैप ने इसी दौरान 12.64 फीसदी और एचडीएफसी ने 19.93 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक्सिस ब्लूचिप फंड ने अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 15 साल से लगातार 12.48 परसेंट सीएजीआर रिटर्न दिया है. यह फंड उच्च क्वालिटी वाले लार्ज-कैप शेयरों में निवेश करने पर ध्यान केंद्रित करता है, जो निवेशकों को स्थिरता और विकास क्षमता प्रदान करता है.
 
टैक्स बचाने के लिहाज से इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) फंड सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. यह स्कीम संभावित पूंजी वृद्धि और कर बचत का दोहरा लाभ प्रदान करती है. तीन साल की लॉक-इन वाली एक्सिस फंड की स्कीम ने 15 साल में सालाना 16.03 परसेंट सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया है. एक साल में 15.77 फीसदी, एसबीआई ने एक साल में 13.93 फीसदी, एचडीएफसी ने 13.33 फीसदी और डीएसपी ने 15.2 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक्सिस के रिटायरमेंट फंड ने भी पांच साल में दो अंकों की दर से फायदा दिया है.
 
पांच साल पहले लॉन्च किया गया एक्सिस ईएसजी इंटीग्रेशन स्ट्रैटेजी फंड, मजबूत ईएसजी प्रथाओं वाली कंपनियों पर ध्यान केंद्रित करता है और इसने शुरुआत से ही 16.66 परसेंट सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया है. कम जोखिम और कम निवेश अवधि में स्थिर रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए छोटी अवधि के फंड एक आदर्श विकल्प हो सकते हैं. ये फंड मुख्य रूप से एक से तीन साल तक की परिपक्वता अवधि वाले डेट और करेंसी बाजार के साधनों में निवेश करते हैं. 15 साल पूरे करने वाले एक्सिस शॉर्ट ड्यूरेशन फंड ने शुरुआत से ही 7.51 परसेंट का सीएजीआर रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें

FPI: एफपीआई ने जनवरी में अबतक भारतीय शेयर बाजार से 44,396 करोड़ रुपये निकाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget