एक्सप्लोरर

Muthoot Microfin IPO: मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ देगी बाजार में दस्तक, 1350 करोड़ रुपये जुटाने की है योजना

Muthoot Microfin IPO Update: कंपनी ने ड्रॉफ्ट पेपर में कहा है कि प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 190 करोड़ रुपये जुटा सकती है. अगर ये प्लेसमेंट हुआ तो फ्रेश इश्यू के साइज को घटाया जा सकता है.

Muthoot Microfin IPO: मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी में है. मुथूट पप्पाचन ग्रुप (Muthoot Pappachan Group) की सब्सिडियरी माइक्रोफाइनैंस कंपनी मुथूट माइक्रोफिन ने आईपीओ लाने के लिए शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी ( Securities and Exchange Board of India) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है.  कंपनी आईपीओ के जरिए बाजार से 1350 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. 

एनबीएफसी-एमएफआई (NBFC-MFI) मुथूट माइक्रोफिन ने आईपीओ में 950 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू यानि नए शेयर्स जारी कर जुटाएगी.य जबकि 400 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया जाएगा. यानि मौजूदा निवेशक आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. 9200 करोड़ रुपये के एसेट के साथ  मुथूट माइक्रोफिन देश की पांच बड़ी एनबीएफसी-एमएफआई कंपनियों में से एक है. तो ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो के मामले में कंपनी चौथी एनबीएफसी-एमएफआई है.  

कंपनी ने ड्रॉफ्ट पेपर में कहा है कि प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 190 करोड़ रुपये जुटा सकती है. अगर ये प्लेसमेंट हुआ तो फ्रेश इश्यू के साइज को घटाया जा सकता है.  वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 203 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था जबकि उसके पहले वर्ष में 80 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट देखने को मिला था. कंपनी के ग्रॉस नान परफॉर्मिंग रेश्यो में सुधार देखने को मिला है. मार्च 2023 के आखिर तक ग्रॉस एनपीए 2.9 फीसदी रहा है जो एक साल पहले 6.3 फीसदी हुआ करता था.  

सेबी के पास दाखिल किए ताजा ड्रॉफ्ट पेपर के मुताबिक कंपनी के प्रोमटर थॉमस जॉन मुथूत ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी हिस्सेदारी घटायेंगे. वहीं ग्रेटर पैसेफिक कैपिटल 100 करोड़ रुपये के बराबर अपने शेयर्स बेचेगी. 

कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 9.72 फीसदी है जबकि मुथूट फिनकॉर्प की हिस्सेदारी 54.16 फीसदी है. इसके अलावा ग्रेटर पैसेफिक के पास 25.15 फीसदी, क्रिएशन इवेंस्टमेंट इंडिया के पास 8.33 फीसदी कंपनी में हिस्सेदारी है जबकि बाकी हिस्सेदारी कंपनी के कर्मचारियों के पास है. आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनैंशियल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स है. 

ये भी पढ़ें 

India Real Estate: 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले मिड-सेगमेंट घरों की बढ़ी मांग, अफोर्डेबल से ज्यादा बिक रहे ये महंगे घर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget