एक्सप्लोरर

मल्टीबैगर स्टॉक की चमक बरकरार, प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, रॉकेट बना शेयर

मुंबई-बेस्ड Man Infraconstruction Ltd एक EPC (Engineering, Procurement, and Construction) और रियल एस्टेट डिवेलपमेंट कंपनी है. इसका पोर्टफोलियो बेहद डाइवर्सिफाइड है.

Man Infraconstruction Ltd एक बार फिर चर्चा में है. इस स्मॉल-कैप रियल एस्टेट कंपनी के शेयरों ने 24 जून 2025 को जबरदस्त प्रदर्शन किया, एक दिन में शेयर ने 6 फीसदी तक की छलांग लगाई. इसके पीछे की वजह ये है कि कंपनी की प्रमोटर मानसी पी. शाह ने अपनी हिस्सेदारी और बढ़ा दी है, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा पॉजिटिव सिग्नल माना जा रहा है.

5 साल में 1100 फीसदी से ज़्यादा का रिटर्न

कंपनी का शेयर मंगलवार को 160.75 रुपये पर खुला और 171.67 रुपये तक पहुंच गया, यानी कुछ ही घंटों में 6 फीसदी से ज़्यादा की बढ़त. यह वही स्टॉक है जिसने पिछले 5 सालों में 1166 फीसदी से ज़्यादा का रिटर्न दिया है. इसे सही मायनों में मल्टीबैगर स्टॉक कहा जा सकता है.

कौन है Man Infraconstruction और क्यों है ये खास?

मुंबई-बेस्ड Man Infraconstruction Ltd एक EPC (Engineering, Procurement, and Construction) और रियल एस्टेट डिवेलपमेंट कंपनी है. इसका पोर्टफोलियो बेहद डाइवर्सिफाइड है. रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंफ्रास्ट्रक्चर सभी सेगमेंट्स में कंपनी की मज़बूत मौजूदगी है.

प्रमोटर का भरोसा

BSE के डेटा के मुताबिक, प्रमोटर मानसी पी. शाह ने पहले से मौजूद 5.97 करोड़ शेयर (15.51 फीसदी) के अलावा अब और 67,000 शेयर (लगभग 1.07 करोड़ रुपये के) खरीदे हैं. इससे उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 15.53 फीसदी हो गई है. यह कदम साफ दिखाता है कि प्रमोटर को कंपनी के भविष्य पर पूरा भरोसा है.

कौन-कौन कर रहा है निवेश?

Quant Mutual Fund के पास Man Infraconstruction के 77.8 लाख शेयर हैं, यानी कंपनी में 2.07 फीसदी की हिस्सेदारी. इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की हिस्सेदारी 3.81 फीसदी है.

मुनाफा 50 फीसदी तक उछला

Q4 FY25 में कंपनी ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया. नेट प्रॉफिट में 50 फीसदी की ग्रोथ, जो बढ़कर 97.15 करोड़ रुपये हुआ, पिछले साल के 64.65 करोड़ रुपये से. रेवेन्यू भी 21 फीसदी बढ़कर 294 करोड़ रुपये हो गया, जो कि दिसंबर 2024 तिमाही में 242 करोड़ था.

FY26 के लिए डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने FY26 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड भी घोषित कर दिया है. प्रति शेयर 0.45 रुपये, यानी 22.5 फीसदी का रिटर्न 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर. डिविडेंड का फायदा 37.52 करोड़ शेयरधारकों को मिलेगा.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: EPFO ने किया बड़ा ऐलान, अब 5 लाख रुपये तक मिलेगा PF एडवांस, जानिए क्या है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget