एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: ये है 10 हजार रुपये को 6 लाख बनाने वाला मल्टीबैगर शेयर, जानिए अब आपको क्या करना चाहिए

Indian Stock Market: स्टॉक मार्केट पर इस कंपनी ने 10 साल में लगभग 6000 फीसदी की उछाल मारकर मल्टीबैगर का दर्जा हासिल किया है. हालांकि, पिछले कुछ समय से इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

Indian Stock Market: स्टॉक मार्केट में सफलता की कहानियां रोजाना रचती रहती हैं. भारतीय स्टॉक मार्केट ने लाखों लोगों को फर्श से अर्श पर ले जाने का काम किया है. स्टॉक मार्केट ने कई मल्टीबैगर स्टॉक भी देखे हैं. इन्हीं में से एक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. इस कंपनी ने निवेशकों का 10 हजार रुपये मात्र 10 सालों में 6 लाख रुपये बना दिया है. हम बात कर रहे हैं एचएलई ग्लासकोट (HLE Glascoat) के बारे में, जो कि ग्लास लाइन इक्विपमेंट और विभिन्न उद्योगों के लिए फिल्टर्स एवं ड्रायर्स बनाती है. पिछले 10 साल सालों में कंपनी का स्टॉक लगभग 6000 फीसदी उछला है. 

रेवेन्यू बढ़ा मगर निगेटिव रिटर्न दे रही कंपनी 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसई 500 कंपनी (BSE500 Company) एचएलई ग्लासकोट का मार्केट कैप फिलहाल 3000 करोड़ रुपये का हो चुका है. केमिकल प्रोसेस इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कंपनी का प्रदर्शन 10 साल में बेहतर होता गया है. हालांकि, यह स्टॉक पिछले 6 महीने से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है. इसने 1 महीने में 12 फीसदी, 3 महीने में 17 फीसदी और 6 महीने में 25 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 239 करोड़ रुपये रहा था. इसके कस्टमर्स एग्रोकेमिकल, स्पेशिलिटी केमिकल्स, डाई एवं पिगमेंट और एपीआई एवं फार्मा इंडस्ट्री वाली कंपनियां हैं. कंपनी की 67 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है. 

अब निवेशकों को क्या करना चाहिए 

विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल स्टॉक काफी गिरावट के साथ प्रदर्शन कर रहा है. रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद कंपनी के शेयर नीचे जा रहे हैं. यह हर महीने औसत से भी नीचे जाकर प्रदर्शन कर रहा है. एचएलई ग्लासकोट का स्टॉक शुक्रवार को भी 2.11 फीसदी नीचे जाकर 439.85 रुपये पर बंद हुआ था. जीसीएल ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट वैभव कौशिक के मुताबिक, फिलहाल इसमें और गिरावट आने की आशंका है. यदि यह 370 रुपये के आसपास नहीं रुका तो कंपनी का स्टॉक 220 रुपये तक गिर सकता है. इसलिए फिलहाल इस स्टॉक से दूर रहने में ही भलाई है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

इन राज्यों में अभी भी आसमान छू रही हैं Petrol-Diesel की कीमतें, जानिए कहां मिलता है सबसे सस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget