एक्सप्लोरर

MultiBagger Share: एक बयान और कंपनी के शेयर हो गए तूफान, 58 रुपये के मल्टीबैगर स्टॉक में जमकर पैसा लगा रहे लोग

MultiBagger Stock: मार्केट खुलते ही शेयर में 5 फीसदी की बढ़त के साथ अपर सर्किट लग गया. शेयर की कीमत आज 58.70 रुपये है. आपको बता दें, बीते तीन वर्षों में स्टॉक ने 538 फीसदी का रिटर्न दिया है.

शेयर बाजार (Stock Market) में ऐसे कई स्टॉक हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों को कम समय में मालामाल कर दिया है. हम अपने मल्टीबैगर स्टॉक की खबरों में आपको ऐसे ही शेयरों के बारे में बताते हैं. आज हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, वह एक मल्टीबैगर एसएमई स्टॉक है. कंपनी ने कल एक घोषणा की थी, जिसके बाद से इसके शेयर तूफान हो गए हैं.

क्या है शेयर का नाम

हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं उसका नाम है सेलेकोर गैजेट्स लिमिटेड (Cellecor Gadgets Limited). बुधवार यानी 11 दिसंबर को जब भारतीय शेयर बाजार खुला तो इस शेयरों में खरीदारों की लिस्ट लंबी थी. मार्केट खुलते ही शेयर में 5 फीसदी की बढ़त के साथ अपर सर्किट लग गया. शेयर की कीमत आज 58.70 रुपये है. आपको बता दें, बीते तीन वर्षों में स्टॉक ने 538 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने 126 फीसदी का रिटर्न दिया है. शेयर का 52 वीक हाई 71.80 रुपये है और 52 वीक लो 15.04 रुपये है.

कंपनी ने ऐसा क्या घोषणा की

आपको बता दें, सेलेकोर गैजेट्स लिमिटेड ने 10 दिसंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने कूलर कैटेगरी में प्रवेश किया है. सेलेकोर अलग-अलग कूलिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए एक शृंखला पेश कर रहा है. इसमें एक 45 लीटर का पर्सनल कूलर है और बाकी के 65 से 100 लीटर की क्षमता वाले डेजर्ट कूलर हैं, जो अलग-अलग तरह की जरूरतों को पूरा करेंगे. कंपनी ने बताया कि उसने 42000 यूनिट्स का एडवांस ऑर्डर भी हासिल कर लिया है.

कंपनी का फंडामेंटल कैसा है

सेलेकोर गैजेट्स लिमिटेड (Cellecor Gadgets Limited) के फंडामेंटल की बात करें तो इसका मार्केट कैप 1278 करोड़ रुपये है. स्टॉक पीई 53.9 है और आरओसीई 29.2 फीसदी है. शेयर की बुक वैल्यू 4.99 रुपये है और आरओई 31.0 फीसदी है. शेयर के फेस वैल्यू की बात करें तो ये 1 रुपये है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) 

ये भी पढ़ें: RBI Sanjay Malhotra: नोटों पर साइन तो ठीक है, लेकिन RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के सामने हैं ये 4 बड़ी चुनौतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget