एक्सप्लोरर

Ujjwala Yojana: लेना चाहते हैं मुफ्त गैस सिलेंडर और चूल्हा तो इस तरह पीएम उज्जवला योजना के लिए खुद को करें रजिस्टर

Ujjwala Yojana 2.0: अगर आप भी पीएम उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले फ्री गैस कनेक्शन का लाभ उठाना चाहते हैं तो हम आपको इसके रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2.0: केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के लिए तरह-तरह की स्कीम लॉन्च करती रहती है. उन्हीं में से एक स्कीम का नाम है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना. हाल ही में कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने सप्ताहिक होने वाली बैठक में उज्जवला 2.0 स्कीम को लॉन्च करने का ऐलान किया है. इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार महिलाओं को 75 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन (Free LPG Gas Connection) देने वाली है. इन गैस कनेक्शन को अगले तीन साल में महिलाओं को दिए जाएंगे. कैबिनेट के इस फैसले के बाद देश में पीएम उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी.

कब हुई थी योजना की शुरुआत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा साल 2016 में की गई थी. इस योजना का मकसद था कि गरीब और निम्न आय वर्ग से आने वाले महिलाओं को भी एलपीजी सिलेंडर का लाभ मिल सके. इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं (BPL) को मुफ्त में गैस कनेक्शन मिलता है.

उज्जवला 2.0 स्कीम के लिए सरकार ने आवंटित किया इतना फंड

सरकार ने उज्जवला 2.0 स्कीम के तहत देशभर में 75 लाख महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन देने के लिए कुल 1,650 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया है. इस योजना पर आने वाला खर्च पूरी तरीके से केंद्र सरकार उठाएगी. इससे पहले महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने राखी और ओणम के मौके पर सस्ते एलपीजी सिलेंडर देने का ऐलान किया था. सरकार ने आम उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती का फैसला किया था. वहीं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) को इन 200 रुपये के अलावा अतिरिक्त 200 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से छूट मिलती रहेगी. ऐसे में इस योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये सस्ता सिलेंडर मिलेगा.

किन लोगों को मिल सकता है उज्जवला योजना का लाभ

पीएम उज्जवला योजना को खासतौर पर गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं के लिए ही लॉन्च किया गया है. इसका लाभ केवल BPL कार्डधारकों को ही मिलता है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना आवश्यक है. इसके साथ आपकी परिवारिक आय 27,000 रुपये से कम होनी चाहिए.

किस तरह योजना के लिए अप्लाई?

  • अगर आप भी पीएम उज्जवला योजना का लाभ उठीना चाहते हैं तो https://popbox.co.in/pmujjwalayojana/  की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • यहां जाकर डाउनलोड फॉर्म के विकल्प को चुनें.
  • इसके बाद एक फॉर्म दिखेगा जिसे डाउनलोड करके इसमें मांगे गए सभी डिटेल्स को फिल करें.
  • इसके अपनी नजदीकी गैस एजेंसी के पास जमा कराएं.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे राशन कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर आदि भी दर्ज कराएं.
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद आपको नया कनेक्शन मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Rate: सोने की चमक बढ़ी, चांदी के दाम में भी हुआ इजाफा, जानें बड़े शहरों में कितने महंगे हुए गोल्ड-सिल्वर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget