एक्सप्लोरर

IPO News: MobiKwik के आईपीओ के खुलते ही टूट पड़े निवेशक, विशाल मेगा मार्ट और साई लाइफ साइंसेज को इंवेस्टर्स का इंतजार

IPO Watch: आज से जो तीन आईपीओ खुले हैं उसमें MobiKwik Systems के आईपीओ पर निवेशक फिदा नजर आ रहे हैं. पहले ही दिन आईपीओ 4 गुना सब्सक्राइब हो चुका है.

IPO Offerings: निवेशकों के आवेदन के लिए तीन दिग्गज कंपनियों का आईपीओ आज से खुला है. विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड, साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड और वन मोबिक्विक सिस्टम्स (One MobiKwik Systems Limited के आईपीओ में 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 तक निवेशक आवेदन कर सकते हैं. लेकिन बीएसई के डेटा के मुताबिक निवेशकों की सबसे ज्यादा भीड़ वन मोबिक्विक सिस्टम्स के आईपीओ में आवेदन करने को लेकर नजर आ रही है. आईपीओ खुलने के पहले ही दिन One MobiKwik Systems का आईपीओ 4 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. 

MobiKwik के IPO पर टूट पड़े रिटेल निवेशक

MobiKwik Systems का आईपीओ पहले ही दिन गैर-संस्थागत निवेशकों और रिटेल निवेशकों के दम पर पुरी तरह सब्सक्राइब हो चुका है. पहले ही दिन रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 17 गुना सब्सक्राइब हो गया है जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (Non Institutional Investors) के लिए रिजर्व कोटा 4.13 गुना भर चुका है. 

MobiKwik Systems आईपीओ के जरिए बाजार से 572 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए कंपनी ने 265 -279 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया है. निवेशक 53 शेयरों के एक लॉट के लिए कम से कम आवेदन कर सकते हैं. 13 दिसंबर तक आईपीओ आवेदन के लिए खुला रहेगा और 18 दिसंबर के स्टॉक एक्सचेंज पर आईपीओ की लिस्टिंग होगी. 

Vishal Mega Mart को निवेशकों का इंतजार!  

MobiKwik Systems के मुकाबले बीएसई डेटा के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ (Vishal Mega Mart IPO ) केवल 0.29 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है. विशाल मेगा मार्ट आईपीओ के जरिए 8000 करोड़ रुपये बाजार से जुटाने जा ही है. कंपनी ने 74-78 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया है. 190 शेयरों का एक लॉट साइज है. 13 दिसंबर को आईपीओ क्लोज होगा और 18 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की संभावना है. 

साई लाइफ साइंसेज को पहले दिन ठंडा रेस्पांस 

साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड का आईपीओ ( Sai Life Sciences Limited IPO) भी 11 से 13 दिसंबर तक आवेदन के लिए खुला रहेगा. बीएसई डेटा के मुताबिक साई लाइफ साइंसेज का आईपीओ 2 बजे तक 0.65 गुना ही भरा जा सका है. कंपनी ने 522 से 549 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है. निवेशक 27 शेयरों के एक लॉट के लिए कम से कम आवेदन कर सकते हैं. 18 दिसंबर को कंपनी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी.  

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stock: 54 रुपये वाला स्टॉक ट्रेड कर रहा 1300 रुपये पर, ब्रोकरेज हाउस ने कहा, '2000 रुपये तक जाएगा शेयर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget