एक्सप्लोरर

CFO Resigns: कंपनी के सीएफओ ने स्कूल की कॉपी में इस्तीफा लिखकर भेज दिया, बन गया चर्चा का विषय 

Interesting Resignation: कंपनी ने इस रोचक इस्तीफे की कॉपी स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी जानकारी में भी लगाई है. इसके बाद से ही लोग इस इस्तीफे के बारे में चर्चा कर रहे हैं.

Interesting Resignation: नौकरी से इस्तीफा देना कोई बड़ी बात नहीं है. मगर, कभी-कभी लोग इस्तीफा देने ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं कि यह सामान्य सी घटना चर्चा का विषय बन जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ मिताशी इंडिया कंपनी के साथ. उनके सीएफओ ने स्कूल की कॉपी पर अपने हाथ से लिखकर इस्तीफा भेज दिया. कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में इस इस्तीफे की कॉपी भी लगा दी. इसके बाद लोग इस अनूठे इस्तीफे पर बात करने लगे हैं. आइए इस कंपनी और उसके सीएफओ के बारे में जान लेते हैं.

स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी जानकारी में इस्तीफे की कॉपी भी लगाई 

मिताशी इंडिया (Mitshi India) के सीएफओ (Chief Financial Officer) रिंकू निकेत पटेल ने कंपनी को अपना इस्तीफा 20 दिसंबर को भेजा. उनका इस्तीफा इसी तारीख को स्वीकार भी कर लिया गया. मिताशी इंडिया ने 21 दिसंबर को पटेल के इस फैसले की जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को भेजे आधिकारिक दस्तावेज में भी लगा दी. यह इस्तीफा स्कूल की कॉपी पर लिखा गया है. पटेल द्वारा ऐसा क्यों किया गया, इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी. 

अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गई 

कंपनी ने बताया कि फिलहाल उनके पास कोई सीएफओ नहीं है. पटेल ने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर लिया गया है. कंपनी नए सीएफओ के लिए किसी उपयुक्त व्यक्ति की तलाश कर रही है. इस पद पर किसी की नियुक्ति होते ही स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित कर दिया जाएगा. 

क्या करती है मिताशी इंडिया 

मिताशी इंडिया लिमिटेड को पहले डेरा पेंट्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था. इस कंपनी की स्थापना 1976 में हुई थी. इसे 1990 में नियमित किया गया और 1992 में मिताशी अपना आईपीओ लेकर आई थी. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 28 साल से लिस्टेड है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, मिताशी इंडिया पेंट्स के अलावा पेपर, प्लास्टिक, हार्डवेयर और मेटल प्रोडक्ट बनाती है. इसके अलावा यह थोक में फलों और सब्जियों का कारोबार भी करती है. कंपनी इंडिया में हाउसकीपिंग, वेयरहाउस और तकनीकी सेवाएं भी प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें 

Noida Flats Issue: 90 दिनों में नोएडा में करनी होगी मकानों की रजिस्ट्री, लाखों लोगों को सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget