एक्सप्लोरर

Mirae IPO ETF: यह है देश का पहला आईपीओ फोक्स्ड ईटीएफ, जानें रिटर्न की कितनी है उम्मीद?

Mirae IPO ETF: मिराए एसेट बीएसई सेलेक्ट आईपीओ ईटीएफ के लिए नया फंड ऑफर (एनएफओ) 5 मार्च, 2025 तक खुला है, जबकि मिराए एसेट बीएसई सेलेक्ट आईपीओ ईटीएफ फंड ऑफ फंड के लिए एनएफओ 11 मार्च, 2025 तक खुला रहेगा.

Mirae IPO ETF: मिराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) ने हाल ही में मिराए एसेट बीएसई सिलेक्ट आईपीओ ईटीएफ और फंड ऑफ फंड (एफओएफ) लॉन्च किया है, जिसके जरिए इंवेस्टर्स को नई लिस्टेड कंपनियों में निवेश का मौका मिलेगा. मिराए एसेट बीएसई सिलेक्ट आईपीओ ईटीएफ के लिए नया फंड ऑफर (एनएफओ) 5 मार्च, 2025 तक खुला है, जबकि मिराए एसेट बीएसई सिलेक्ट आईपीओ ईटीएफ फंड ऑफ फंड के लिए एनएफओ 11 मार्च, 2025 तक खुला रहेगा. 

मिराए एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) में ईटीएफ प्रोडक्ट और फंड मैनेजर के हेड सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने CNBCTV-18 को दिए इंटरव्यू में फंड को लेकर समझाया, आईपीओ और स्पिन-ऑफ निवेशकों को ऐसी नई कंपनियों में निवेश के लिए आकर्षित करते हैं, जिनमें ग्रोथ की संभावना सामान्य हो. हालांकि, इनमें निवेश के कई जोखिम भी हैं. बहरहाल, पोर्टफोलियो से न केवल इन जोखिमों को कम करने में मदद मिलती है, बल्कि नई लिस्टिंग में निवेश करने का एक तरीका भी पता चलता है. 

उन्होंने आगे बताया, इस तरह के फंड का मकसद फिनटेक, ऑटो, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर और आज के जमाने के कई बिजनेस में आईपीओ के जरिए निवेश करने के लिए एक सही तरीका प्रदान करना है. उन्होंने आगे कहा, आमतौर पर, नई लिस्टेड कंपनियों का निष्क्रिय और सक्रिय दोनों फंडों में प्रतिनिधित्व कम है. इन कंपनियों की लिस्टिंग के बाद फंड के जरिए इन्हें सही एक्सपोजर मिलता है. 

यह दूसरे म्यूचुअल फंड से कितना अलग?

मिराए एसेट बीएसई सेलेक्ट आईपीओ ईटीएफ और एफओएफ उन आईपीओ और स्पिन-ऑफ को ट्रैक करेगा, जो मार्केट कैपिटल के हिसाब से टॉप-500 कंपनियों में आते हैं. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने आगे कहा, मार्केट के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए नई लिस्टिंग को शामिल करने पर विचार केवल लिस्टिंग के तीन महीने बाद ही किया जाएगा. इसके अलावा, डायवर्सिफिकेशन के लिए 5 परसेंट की स्टॉक कैपिंग लागू की जाएगी और स्टॉक 5 साल तक इंडेक्स में बने रहेंगे. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

ये भी पढ़ें:

रूस और ईरान पर प्रतिबंध के बाद अब भारत को मिला कच्चे तेल का नया सप्लायर, अमेरिका से क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट 2 साल के हाई लेवल पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटकर आएगी सितंबर की सैलरी! जानें इस बार किस हिसाब से कटेगा PF
कटकर आएगी सितंबर की सैलरी! जानें इस बार किस हिसाब से कटेगा PF
आज खत्म हो रही हैं ये बड़ी डेडलाइन, LPG से बैंकिंग तक तुरंत चेक करें लिस्ट
आज खत्म हो रही हैं ये बड़ी डेडलाइन, LPG से बैंकिंग तक तुरंत चेक करें लिस्ट
फुल कराना है फ्यूल टैंक? पहले जानें आज कितना चल रहा पेट्रोल-डीजल का रेट
फुल कराना है फ्यूल टैंक? पहले जानें आज कितना चल रहा पेट्रोल-डीजल का रेट
महीने के आखिरी दिन कितने का मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें आज LPG का शहर अनुसार ताजा रेट
महीने के आखिरी दिन कितने का मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें आज LPG का शहर अनुसार ताजा रेट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
Embed widget