एक्सप्लोरर

PPF Investment Tips: आप भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करना चाहते हैं, जानिए सबसे जरूरी बातें

PPF Investment: निवेश का ये एकमात्र ऐसा विकल्प है जो दूसरे विकल्पों की तुलना में काफी अलग है. यह ऐसा इंस्ट्रूमेंट है, जहां न सिर्फ पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि निवेश पर बढ़िया रिटर्न भी मिल रहा है.

PPF Saving Tips: आपके पास पैसा तो है लेकिन निवेश कहां करें. सही दिशा दिखाना वाला भी कोई नहीं नजर आ रहा. इन्वेस्टमेंट के इतने सारे जरिए हैं तो कन्फ्यूजन भी ढेरों रहते हैं. ऐसे में कौन सा विकल्प आपको ज्यादा फायदा देगा और कैसे? यह समझना जरूरी है. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) एकमात्र ऐसा निवेश विकल्प है जो दूसरे इंस्ट्रूमेंट की तुलना में काफी अलग है.

यह ऐसा इंस्ट्रूमेंट है, जहां न सिर्फ पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि निवेश पर बढ़िया रिटर्न मिल रहा है. PPF निवेश का ऐसा जरिया है, जो इसे दूसरी स्मॉल सेविंग्स स्कीम (Small Savings scheme) से काफी अलग बनाता है. तो क्या मिलते हैं फायदे और क्यों अलग है ये इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट, आइये जानते हैं…

सबसे बढ़िया ब्याज

एक वक्त था, जब फिस्क्ड डिपॉजिट को ब्याज और सुरक्षा के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता था. लेकिन, अब अगर रिटर्न की बात करें तो इस वक्त सबसे ज्यादा फायदा प्रोविडेंट फंड (EPF Interest rate) में मिलता है, जहां 8.10 फीसदी का ब्याज है. ये फंड तो प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है.

आम पब्लिक के लिए भी ऐसा ही प्रोडक्ट शुरू किया गया, पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानि PPF. स्मॉल सेविंग्स स्कीम के अंदर आने वाले PPF पर फिलहाल 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है. ये ब्याज तिमाही आधार पर तय होता है.

आयकर में छूट

PPF Investment यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश पर इनकम टैक्स छूट भी मिलती है. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C में PPF निवेश पर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक की छूट मिलती है. इसकी की सबसे खास बात यही है कि स्कीम में कमाया गया ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा पूरी तरह से टैक्स फ्री रहता है.

सरकार लेती है गारंटी

इसको सीधे केंद्र सरकार रेगुलेट करती है और इस ब्याज भी सरकार ही तय करती है. इसलिए स्कीम में निवेश पर सुरक्षा की पूरी गारंटी होती है. अगर आप टैक्स छूट और अच्छे रिटर्न वाले निवेश की तलाश में हैं तो PPF में निवेश बेस्ट है. PPF से ज्यादा रिटर्न सिर्फ सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) और सीनियर सिटीजन स्कीम (Senior Citizen Scheme) में मिलता है. हालांकि इसमें सभी निवेश नहीं कर सकते.

कम्पाउंडिंग ब्याज का लाभ

पीपीएफ में निवेश करना फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि, इस पर मिलने वाला ब्याज हर तिमाही के आधार पर बदलता है. मतलब अगर आपको किसी क्वॉर्टर में कम ब्याज मिला तो हो सकता है अगली तिमाही में ज्यादा ब्याज मिले. साथ ही ब्याज पर ब्याज यानि कम्पाउंडिंग ब्याज (Compounding Interest) का भी फायदा मिलता रहता है.

जितना समय उतना बड़ा फंड

कई लोग निवेश को लंबी अवधि तक चलाने पर यकीन करते हैं. इसका फायदा यह होता है कि आपका नियमित निवेश आपको बड़ा फंड तैयार करने में मदद करता है. उदाहरण के लिए अगर किसी ने PPF अकाउंट में हर साल 1 लाख रुपए निवेश किया है तो 15 साल में आपका इन्वेस्टमेंट 15 लाख रुपए होगा. इस पर ब्याज से 12,12,139 रुपए की कमाई होगी. मतलब स्कीम में निवेश से आपके पास कुल 27 लाख 12 हजार 139 रुपए जमा हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Delhivery Listing: NSE पर 1.68% के प्रीमियम के साथ 495.20 रुपये पर लिस्ट हुआ डेल्हीवेरी का शेयर

SIP vs PPF: करोड़पति बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये दमदार तरीका, जानिए पूरा कैल्कुलेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget