एक्सप्लोरर

एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड है पास तो हो सकता है नुकसान, जानिए

आप ईएमआई के जाल में फंस सकते हैं क्योंकि ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने से आप ज्यादा शॉपिंग करेंगे ये तो तय है. ईएमआई बनवाते वक्त यही लगता है कि इसे आसानी से चुकाया जा सकता है लेकिन ऐसा होता नहीं है. ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने से आपके ऊपर ज्यादा ईएमआई भी बन सकती है.

क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल का प्रचलन बढ़ गया है. आजकल ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. बैंक भी अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को क्रेडिट कार्ड देने की कोशिश करते हैं. अक्सर शॉपिंग मॉल पर आपको किसी बैंक का एजेंट क्रेडिट कार्ड का ऑफर करता टकरा जाता है, ऑनलाइन भी आपको कई ऑफर दिए जाते हैं. कई लोग तो अब एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने लगे हैं लेकिन आपने कभी सोचा है कि इसके फायदे ज्यादा हैं या नुकसान. आज हम आपको यही बताएंगे कि एक से अधिक क्रेडिट कार्ड रखने के क्या - क्या नुकसान है.

नुकसान

-आप ईएमआई के जाल में फंस सकते हैं क्योंकि ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने से आप ज्यादा शॉपिंग करेंगे ये तो तय है. ईएमआई बनवाते वक्त यही लगता है कि इसे आसानी से चुकाया जा सकता है लेकिन ऐसा होता नहीं है. ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने से आपके ऊपर ज्यादा ईएमआई भी बन सकती है.

-अगर आपके पास ज्यादा क्रेडिट कार्ड है तो आप ज्यादा शॉपिंग करेंगे और आप पर कर्ज बढ़ता जाएगा. क्रेडिट कार्ड पर किया खर्च भी एक तरह का कर्ज ही है.

-आपके क्रेडिट कार्ड पर अगर वार्षिक फीस लगती है तो आपको हर साल एक बड़ा अमाउंट चुकाना होगा.

हालांकि इसके कुछ फायदे भी हैं जो नीचे दिए गए हैं

फायदा

बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा: एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने का एक यह फायदा भी है कि जब आप पैसों की तंगी की वजह से क्रेडिट कार्ड का बिल न चुका पा रहे हों तब आप बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस सुविधा के तहत आप एक क्रेडिट कार्ड का बिल दूसरे क्रेडिट कार्ड से चुका सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको कुछ ब्याज भी चुकाना पड़ता है.

खरीदनें के ज्यादा विकल्प: ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में अलग-अलग शॉपिंग वेबासाइट अलग-अलग क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट या कैशबैक जैसे ऑफर देती हैं. अगर आपके पास एक से अधिक क्रेडिट कार्ड होंगे तो आपके पास चुनने के ज्यादा विकल्प होंगे और आप उस वेबसाइट से शॉपिंग कर सकेंगे जहां सबसे कम डिस्काउंट मिल रहा हो.

ज्यादा लिमिट मिल जाती है: एक नौकरी करने शख्स को क्रेडिट कार्ड पर 10 लाख से ज्यादा की क्रेडिट लिमिट मिलना बहुत मुश्किल है लेकिन आप एक-एक लाख की लिमिट वाले 10 कार्ड अलग-अलग बैंकों से ले सकते हैं.

क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है: कई क्रेडिट कार्ड रखने एक बड़ा फायदा यह होता है कि अगर आप अपने सभी कार्ड का भुगतान समय पर करते रहें तो क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा हो जाता है.

2-3 कार्ड से ज्यादा न रखें लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड चुनें. ऐसे कार्ड जिनकी सालाना फीस नहीं देनी पड़ती.

क्रेडिट कार्ड का सोच समझकर ही इस्तेमाल करें. शॉपिंग करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget