एक्सप्लोरर

मोबाइल की तरह डीमैट अकाउंट पोर्टेबिलिटी की तैयारी में जुटी SEBI, मिलेगी ब्रोकर्स की और बेहतर सर्विस

Demat Account Portability: सेबी Demat Account Portability सिस्टम को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके लिए ब्रोकर्स और डिपॉजटरी के साथ बातचीत जारी है.

Demat Account Portability: जिस तरह से किसी मोबाइल नेटवर्क की सर्विस पसंद नहीं आने पर हम उसे किसी और सर्विस पर पोर्ट करा देते हैं, ठीक उसी तरह से सर्विस पसंद नहीं आने पर जल्द ही डामैट अकाउंट को भी पोर्ट किया जा सकेगा. Demat Account Portability सिस्टम के तहत आप अपने डीमैट अकाउंट को बंद कराए बिना एक डिपोजिटरी या ब्रोकिंग हाउस से दूसरे जगह ट्रांसफर करा सकेंगे. यानी कि अगर मौजूदा ब्रोकर्स की सर्विस आपको पसंद नहीं आ रही है, तो आप इसे दूसरी जगह शिफ्ट करा सकेंगे और वह भी बिना किसी परेशानी के. इसके लिए सेबी का मास्टर प्लान जल्द आएगा.

SEBI सर्विस को जल्द शुरू करने की तैयारी में

सूत्रों के मुताबिक SEBI इस सर्विस को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी में है, जिसके लिए ब्रोकर्स और डिपॉजिटिरी के साथ बातचीत का दौर भी शुरू हो चुका है. इस सिस्टम के चालू होने से सबसे पहले तो ब्रोकर्स और डिपॉजिटिरी दोनों को तकनीकि क्षेत्र में आने वाले बदलावों के लिए तैयार रहना होगा. ब्रोकर्स के लिए खासकर Depository Participant ID और अकाउंट नंबर को एक रखना काफी मुश्किल होगा. इन तकनीकी मसलों को हल करने के बाद इसे लॉन्च किया जा सकता है.

इस सिस्टम से होंगे कई फायदे

एक बिजनेस चैनल के पैनल डिस्कशन में एक्सपर्ट्स ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे एक तो अच्छे ब्रोकर्स को फायदा होगा, जबकि कमजोर ब्रोकर्स को अपने में सुधार करने का मौका मिलेगा. इससे ब्रोकर्स के बीच कॉम्प्टीशन भी बढ़ेगा. सभी कम चार्ज और बेहतर सर्विस देने की होड़ में लगे रहेंगे. इसी तरह से पहले जैसे पिछले अकाउंट को बंद करके नया खोलना पड़ता था, अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा. इससे यूजर्स को भी कई ऑप्शंस में से बेहतर को चुनने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही कैपिटल मार्केट में ट्रांसपरेंसी भी आएगी. 

कोविड-19 के बाद डीमैट अकाउंट अधिक खोले गए 

बता दें कि कोरोना के बाद से भारत में डीमैट अकाउंट ज्यादा से ज्यादा संख्या में खोले गए. साल 2024 में डीमैट अकाउंट्स की संख्या में 46 मिलियन तक की बढ़ोतरी हुई, जो यह दर्शाता है कि हर महीने औसतन 3.8 मिलियन डीमैट अकाउंट खोले गए.

ये भी पढ़ें:

Capital Gain Tax: क्या है इंडेक्सेशन बेनिफिट? जिसे फिर से शुरू करने की म्यूचुअल फंड्स ने कर दी सरकार से डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget