एक्सप्लोरर

LIC Housing: अब इस कर्ज देने वाली कंपनी ने भी बढ़ा दी है EMI, होम लोन कर दिया है इतना महंगा

LIC HFL EMI: रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में इजाफा करने के बाद तमाम बैंकों ने कर्ज पर EMI में बढ़ोत्तरी कर दी. LIC हाउसिंग फाइनेंस ने भी ये बोझ ग्राहकों पर डाल दिया है.

LIC Housing EMI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो दरों में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़त के बाद एक-एक करके कई बैंकों ने अपना होम लोन महंगा कर दिया. इस लिस्ट में HDFC से लेकर ICICI बैंक तक शामिल हैं. अब एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने भी इनके कदम से कदम मिलाते हुए अपने ग्राहकों को झटका दिया है.

LIC हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन (Home Loan) की ब्याज दरों में यह वृद्धि सिबिल (CIBIL) स्कोर के आधार पर की है. रिपोर्ट के मुताबिक, अच्छे क्रेडिट स्कोर यानी 700 से ऊपर वाले ग्राहकों के लिए होम लोन की शुरुआती दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद नई दर बढ़कर 6.9 फीसदी हो गई है. इससे कम सिबिल स्कोर वाले ग्राकहों के लिए 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. साथ ही न्यू टू क्रेडिट ग्राहकों के लिए होम लोन की दरों में 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है. नई दरें शुक्रवार 13 मई से प्रभावी हैं.

ये बैंक बढ़ा चुके हैं EMI

LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से पहले एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र केनरा बैंक, करूण वैश्य बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हुए कर्ज महंगा कर दिया है.

आरबीआई का झटका

भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते बुधवार को आनन-फानन में एमपीसी की बैठक बुलाकर रेपो दरों में बढ़ोतरी का एलान किया था. यह बैठक पूर्व नियोजित नहीं थी बल्कि एकाएक बुलाई गई थी. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में मई 2020 से एतिहासिक निचले स्तर पर मौजूद रेपो दरों में 40 बीपीएस की बढ़ोतरी कर इसे चार से 4.40 फीसदी कर दिया था.

आने वाले दिनों के लिहाज से भी विशेषज्ञ इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों में 0.75 फीसदी तक बढ़ोत्तरी कर सकता है. इस हिसाब से ईएमआई में और बढ़त के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें

India Best CEO: जानिए कौन हैं संदीप बख्शी जिन्होंने बेहद खामोशी के साथ किया ICICI Bank का कायाकल्प

PIB Fact Check: क्या सरकार सर्व शिक्षा अभियान में दे रही है नौकरी का मौका? जानें इस वायरल पोस्ट की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget