एक्सप्लोरर

Digital Loan: अगर आप ऑनलाइन लोन लेते हैं तो हो जाएं सावधान! इन बातों का रखें ध्यान

Fintech Companies के मार्केट में आने से Digital Loan का दायरा बढ़ रहा है. बैंकिंग, वित्त और बीमा क्षेत्र इंस्टैंट और सेक्योर डिजिटल लेंडिंग की तकनीक को अपना रहे हैं.

Digital Loan Online Apply: अगर आप ऑनलाइन डिजिटल लोन (Digital Loan Online) लेने जा रहे है, या फिर लेने के बारे में सोच रहे है. तो आप सावधान हो जाए. इस तरह के लोन के लिए आपको सावधान रहना जरूरी है, हम आपको बताने जा रहे है कि, ऐसे लोन लेते समय आपको कैसे सतर्क रहना है.

डिजिटल लेंडिंग की लोकप्रियता बढ़ी 
फिनटेक कंपनियों के मार्केट में आने से डिजिटल लोन (Digital Loan) का दायरा बढ़ रहा है. बैंकिंग, वित्त और बीमा क्षेत्र (BFSI) इंस्टैंट और सेक्योर डिजिटल लेंडिंग (Digital Lending) की तकनीक को अपना रहे हैं. कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन और डिजिटल लेंडिंग की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है.

बैंको में होता था समय बर्बाद 
आपको मालूम होगा कि बहुत दिन नहीं हुआ, जब कर्ज लेने के लिए कई बार बैंक जाना पड़ता था, लंबी कतारों में इंतजार करते थे, उसके बाद बैंक के कई तरह के वेरिफिकेशन के लिए अलग-अलग प्रमाण सेर्टिफिकेट जमा कराये जाते थे. इतना सब के बाद कर्ज मिलेगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं थी. नए जमाने के डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म के साथ लोन भी पेपरलेस हो गया. आप स्मार्टफोन पर 15-20 मिनट के अंदर लोन एप्लिकेशन को पूरा कर सकते हैं. डिजिटल लोन के लिए आवेदन करने से पहले कुछ अहम बातों को ध्यान में रखना होगा.

ऐसे जाँचे अपनी पात्रता 
डिजिटल लोन (Digital Loan) के लिए आवेदन करने से पहले ग्राहकों को पात्रता की जांच करनी चाहिए. हर डिजिटल लेंडिंग ऐप का मानक अलग है. मान लो कि आप 15000 रुपए प्रति माह कमाते है. डिजिटल लोन के लिए उसके कैटेगरी अलग होगी. जबकि 50000 हर महीने कमाने वाले व्यक्ति के लिए पात्रता की शर्त अलग होगी. अगर आप डिजिटल लेंडिंग ऐप पर आवेदन करते है, तो अपने बैंक स्टेटमेंट, पता और आईडी प्रूफ जैसे सभी दस्तावेज जांच लें. आपको किसी भी तरह के लोन की कीमत यानि ब्याज चुकानी होगी. लोन लेने से पहले उसको चुकाने के बारे में जरूर सोच लें. ग्राहकों को लोन लेने से पहले और बाद में री-पेमेंट कैसे करना है, उसकी योजना बनानी होगी. 

ऐप के बारे जरूर जांच करें 
डिजिटल लेंडिंग में जो चीज सबसे जरूरी है, वह है लोन ऐप (Loan Apps) का सेफ होना चाहिए. चीनी लेंडिंग ऐप के फर्जीवाड़े को देखते हुए लोन देने वाले ऐप की विश्वसनीयता की जांच बहुत जरूरी है. कई बोगस और फर्जी ऐप सस्ता लोन देने का लालच देकर ग्राहकों को ललचाते हैं. हमेशा भरोसेमंद ऐप से लोन के लिए अप्लाई करें.

अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें 
आरबीआई के मानदंडों के अनुसार, प्रत्येक ऋणदाता लोन चाहने वालों की क्रेडिट योग्यता जानने के लिए उनके सिबिल स्कोर की जांच करता है. एक अच्छा स्कोर 650 से 900 तक होता है. यह ग्राहकों के वित्तीय रिकॉर्ड के बारे में बैंकों, वित्तीय संस्थानों और डिजिटल ऋण देने वाले ऐप्स की राय को दिखाता है.

जांच करें एनबीएफसी लाइसेंस
डिजिटल लोन लेने से पहले दस्तावेजों और शुल्क को जानना आवश्यक है. उधार लेने वालों को इस बात का भी पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए कि कर्ज देने वाला डिजिटल ऐप कितना भरोसेमंद है. एनबीएफसी लाइसेंस के बारे में जानकारी इकट्ठा कर लें. यह लाइसेंस आरबीआई से हासिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

FD Rates Hike: इन दो प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने अपने एफडी रेट्स में किया इजाफा! यहां चेक करें नई दर

Lottery News: किस्मत हो तो ऐसी! दो सगे भाईयों को तीन साल के भीतर लगी पूरे 4 मिलियन डॉलर की लॉटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget