एक्सप्लोरर

GST के बाद आपके शहर में प्रॉपर्टी महंगी या सस्ती: यहां जानें !

नई दिल्लीः जीएसटी आने के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में क्या होगा, मकान सस्ते होंगे या फिर महंगे? सरकार का दावा है कि कीमतें कम होंगी, जबकि बिल्डर लॉबी का मानना है जीएसटी से घरों की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, फिलहाल जैसी स्थिति है वैसी ही बनी रहेगी. इस वक्त सबसे बड़ा सवाल यही है कि जीएसटी का रिएल स्टेट सेक्टर पर क्या असर होगा? इसके लिए अलग-अलग राज्यों में इसकी पड़ताल करनी जरूरी थी क्योंकि हाउसिंग सोसायटी और घरों को बनाने पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कानून है.

ये है GST के बाद महंगे होने वाले सामान की सारी लिस्ट

1 जुलाई से रियल एस्टेट सेक्टर पर 12 फीसदी का जीएसटी लगेगा, मौजूदा वक्त में सर्विस टैक्स के साथ वैट लगता है. वहीं कुछ राज्यों में WCT यानी वर्क कॉन्ट्रैक्ट टैक्स लगता है और कहीं पर एक्साइज ड्यूटी लगती है. इन सब अलग टैक्सेज को खत्म कर एकमुश्त 12 फीसदी का जीएसटी लगा दिया गया है.

ये चीजें हो जाएंगी GST के बाद सस्ती: जानें कहां बचेगा आपका पैसा !

मुंबई मुंबई की बात करें बिल्डरों के मुताबिक घर महंगे हो जाएंगे क्योंकि यहां पर पूरे प्रोजेक्ट की 80 फीसदी कीमत ज़मीन की होती है, ऐसे में इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा ना के बराबर होगा. लेकिन चार्टर्ड अकाउंटेंट के मुताबिक मुंबई में घर की कीमत सस्ती होगी, क्योंकि बिल्डरों को 12 फीसदी जीएसटी देने के बाद इनपुट क्रेडिट के रूप में भारी भरकम रकम की वापसी होगी जो कि पहले नहीं होती थी इसलिए घर सस्ते होंगे.

मोटे तौर पर जिन राज्यों में वैट और ऑक्ट्राइ दोनों टैक्स हैं वहां फ्लैट की कीमतें कम हो जाएंगी क्योंकि वहां बिल्डर को इनपुट क्रेडिट रिटर्न मिलेगा. जबकि जिन राज्यों में ये दोनों टैक्स नहीँ है वहां फ्लैट की कीमत बढ़ सकती है. दरअसल हाउसिंग सोसायटी में ज़मीन की कीमत सबसे अहम होती है और ये हर राज्य में अलग-अलग है, इसलिए जीएसटी लगने के बाद फ्लैट की कीमत बढ़ने या घटने की बात अलग अलग राज्यों और अलग अलग केस के अनुसार तय होगी.

अलग-अलग राज्यों में जीएसटी के बाद ऐसे बदलेंगे प्रॉपर्टी के दाम

सवाल: अगर बिल्डर कम्प्लीशन सर्टिफिकेट लेने के बाद फ्लैट बेचता है तो जीएसटी नहीं लगेगा, ऐसे में फ्लैट के दाम कम हो सकते हैं या

जवाबः अगर फ्लैट कंस्ट्रक्शन लिंक्ड प्लान के तहत निर्माण के वक्त ही बेचा गया तो उस पर 12 फीसदी जीएसटी लगेगा, जिस पर बाद में इनपुट रिटर्न मिलेगा इससे फ्लैट सस्ता हो सकता है.

कल आधी रात में लॉन्च होगा जीएसटी, यहां पढ़ें मिनट टू मिनट प्रोग्राम

सवाल: उत्तर प्रदेश में मकान सस्ते होंगे या महंगे ? जवाबः यूपी में निर्माण पर लगने वाला कुल टैक्स करीब 17 फीसदी का है और इस पर इनपुट क्रेडिट नहीं मिलता, अब GST लगेगा तो इनपुट रिटर्न मिलेगा. ऐसे में यूपी में घर की कीमत घट सकती है, हालांकि बिल्डरों के मुताबिक कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा

सवालः दिल्ली में मकान सस्ते होंगे या महंगे? जवाबः दिल्ली में फ्लैट की सेल पर न तो वैट लगता है और न ही ऑक्ट्राई लगती है तो इनपुट क्रेडिट नहीँ मिलेगा. मैटीरियल पर जो एक्साइज ड्यूटी लगेगी सिर्फ़ उसपर इनपुट क्रेडिट मिलेगा. इसलिए दिल्ली में फ्लैट के दाम बढ़ जाएंगे.

सवालः हरियाणा में मकान सस्ते होंगे या महंगे ? जवाबः हरियाणा में एक्साइज ड्यूटी का इनपुट क्रेडिट मिल जाएगा. 12 फीसदी जीएसटी का भी इनपुट क्रेडिट मिलेगा. हरियाणा में फ्लैट की सेल पर VAT 4 फीसदी लगता है. लेकिन ये मामला अभी कोर्ट में है. अगर कोर्ट के फैसले के बाद वैट नहीँ लगेगा तो फ्लैट की कीमतें बढ़ जाएंगी.

GST की ABCD: जीएसटी के आने के बाद कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी उससे जुड़ी हर जानकारी सिर्फ एक क्लिक से जान लेंगे आप…यहां

सवालः महाराष्ट्र में मकान सस्ते होंगे या महंगे ? जवाबः महाराष्ट्र में एक्साईज ड्यूटी भी है और ऑक्ट्राई भी है इसलिए यहां ज्यादा इनपुट क्रेडिट मिलेगा. ऐसे में फ्लैट की कीमत कम हो जाएगी.

सवालः जीएसटी के बाद कीमतें कम होंगी तो फायदा घर खरीदने वालों को मिलेगा, लेकिन जो लोग हाउसिंग सोसायटी में रह रहे हैं उनके लिए जीएसटी महंगाई ला सकता है क्योंकि

जवाबः 5000 रुपये से ज्यादा फ्लैट मेंटेनेंस पर अब 15.5 फीसदी के बजाए 18 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा यानी 2.5 फीसदी ज्यादा टैक्स लगने से कुछ महंगा होगा. लेकिन इसे यूं समझिए कि अगर आप 5 हजार रुपये सोसायटी मेंटेनेंस देते हैं तो पहले इस पर 775 रुपये टैक्स लगता है लेकिन जीएसटी के बाद ये टैक्स 900 रुपये हो जाएगा, यानी 125 रुपये टैक्स ज्यादा लगेगा.

हालांकि कुल मिलाकर उम्मीद तो यही है कि जीएसटी के बाद घरों की कीमत कम होगी. यानी आपका अपने घर का सपना जीएसटी आने के बाद आपके लिए और आसानी से और कम कीमत में पूरा हो पाएगा.

ये भी हैं आपके लिए काम की खबरें

Mcdonald के शौकीनों को झटकाः दिल्ली में 55 में से 43 मैक्डॉनल्ड्स रेस्टोरेंट बंद GST से छोटे कारोबारी को घाटा नहीं: यहां जानें ‘कंपोजिशन स्कीम’ के फायदे इंडिगो ने एयर इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखायी GOOD NEWS: केंद्रीय कर्मियों के लिए आवास भत्ते में 33,000 रुपये तक की बढ़ोतरी GST: बेहद आसान भाषा में जानें क्या है इनपुट टैक्स क्रेडिट? Reliance चेयरमैन मुकेश अंबानी का सालाना वेतन 15 करोड़ रुपये पर कायम

GST के बाद महंगी होंगी दवाइयां: जानें दवाइयों पर कितना बढ़ा टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E10, E20 से कितना अलग है E100, पैसा, माइलेज से मेंटेनेंस तक, कौनसा फ्यूल नंबर 1?
E10, E20 से कितना अलग है E100, पैसा, माइलेज से मेंटेनेंस तक, कौनसा फ्यूल नंबर 1?
रेपो रेट बढ़ाकर 6.25% कर देगा RBI! बढ़ेगी EMI- ड्यूश बैंक का बड़ा दावा
रेपो रेट बढ़ाकर 6.25% कर देगा RBI! बढ़ेगी EMI- ड्यूश बैंक का बड़ा दावा
सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget