एक्सप्लोरर

Jeet Adani Wedding: जीत अडानी-दीवा शाह की शादी में परिंदा भी नहीं मार सकता पर, गौतम अडानी की सुरक्षा में लगे हैं ये खास लोग

Jeet Adani Diva Shah Wedding: जीत अडानी अभी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर हैं. वह अडानी ग्रुप के डिफेंस, पेट्रोकेमिकल्स और कॉपर बिजनेस की भी देखरेख करते हैं.

Jeet Adani Wedding: अहमदाबाद में आज, 7 फरवरी, 2025 को, उद्योगपति गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी, दीवा जैमिन शाह के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे. ऐसे तो शादी बहुत सामान्य तरीके से हो रही है, लेकिन सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर गौतम अडानी के साथ सुरक्षा में कौन खास लोग हैं.

सुरक्षा में कौन खास लोग

साल 2022 में उद्योगपति गौतम अडानी को Z सिक्योरिटी दी गई थी. इस सिक्योरिटी पर लगने वाला हर महीने का खर्च जो लगभग 15 से 20 लाख रुपये होता है, उसे गौतम अडानी खुद उठाते हैं. इसके बाद, उनके पास प्राइवेट सिक्योरिटी भी है, जिसकी जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं है. आपको बता दें, Z सिक्योरिटी, Z+ सिक्योरिटी के बाद दूसरी सबसे सुरक्षित श्रेणी है, जिसमें खतरे की आशंका वाले व्यक्ति की सुरक्षा के लिए लगभग 22 जवान तैनात होते हैं. इनमें 6 एनएसजी (NSG) कमांडो और कई पुलिसकर्मी शामिल होते हैं. यह सुरक्षा दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के जवानों द्वारा दी जाती है. 

गौतम अडानी के साथ ये सिक्योरिटी 24 घंटे रहती है, यानी अगर वह अपने बेटे की शादी में अपने घर में हैं तो वहां भी यह सिक्योरिटी रहेगी. इसके अलावा गुजरात पुलिस के जवान और अडानी की प्राइवेट सिक्योरिटी भी शादी वाले घर की सुरक्षा में है. जाहिर, सी बात है जब इतनी तगड़ी सिक्योरिटी हो तो कोई परिंदा भी पर कैसे मारेगा.

'मंगल सेवा' से की शुरुआत

शादी से पहले, अडानी परिवार ने नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं की सहायता के लिए 'मंगल सेवा' कार्यक्रम का ऐलान किया. इस पहल के तहत हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. जीत अडानी ने अपनी शादी से ठीक दो दिन पहले अपने घर पर 21 नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं और उनके पतियों से मुलाकात की.

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पर इस नेक पहल पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि उनके बेटे जीत और बहू दीवा एक पवित्र संकल्प के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस प्रयास से कई दिव्यांग बेटियों और उनके परिवारों का जीवन सुख, शांति और सम्मान के साथ आगे बढ़ेगा.

जीत अडानी क्या करते हैं?

जीत अडानी अभी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर हैं. वह अडानी ग्रुप के डिफेंस, पेट्रोकेमिकल्स और कॉपर बिजनेस की भी देखरेख करते हैं. इसके अलावा, वह अडानी ग्रुप के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के भी इंचार्ज हैं. वहीं, दीवा जैमिन शाह हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी हैं. शादी की सभी रस्में अहमदाबाद में होंगी. जीत और दीवा ने 14 मार्च 2023 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी.

ये भी पढ़ें: Jeet Adani Diva Shah Wedding: इस नेक पहल से नई जिंदगी शुरू करेंगे जीत और दीवा, शादी से पहले कर दिया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget