एक्सप्लोरर

ITC Share Price: आईटीसी के शेयरों में शानदार उछाल, 3 साल के हाई लेवल पर आने की क्या हैं वजह, जानें

ITC Share Price Surge: आईटीसी ने साल 2022 में इतना शानदार प्रदर्शन किया है कि ये 32 फीसदी की जबरदस्त तेजी इस साल दिखा चुका है और पिछले 6 दिनों में 10 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है.

ITC Share Price: फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) दिग्गज आईटीसी का शेयर लगातार उछाल के साथ ऊपर चढ़ रहा है. इस शेयर में साल 2022 में अच्छी तेजी देखी गई है और पिछले 6 दिनों में तो शेयर में 10 फीसदी की बढ़त देखी जा चुकी है. कल के कारोबार की बात करें तो आईटीसी का शेयर 293 रुपये पर आ गया है जो साल 2019 के बाद इसका सबसे ऊंचा लेवल है.

कैसा चल रहा है आईटीसी में ट्रेड
आईटीसी का शेयर कल 2 फीसदी की उछाल के साथ बीएसई सेंसेक्स पर ट्रेड कर रहा था और इसने 293 रुपये का 3 साल का हाई बनाया. आईटीसी के शेयर ने पिछले कई सालों की धीमी रफ्तार के बाद साल 2022 में इतना शानदार प्रदर्शन किया है कि ये 32 फीसदी की जबरदस्त तेजी इस साल दिखा चुका है जबकि बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स ने इस साल अभी तक 11 फीसदी की गिरावट दिखाई है.

क्यों आ रही है शेयर में तेजी
आईटीसी के शेयरों में तेजी आने के पीछे कुछ मिलेजुले कारण हैं. इस कंपनी के जनवरी-मार्च तिमाही के अच्छे नतीजे भी इसका एक कारण है और इसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट 12 फीसदी ग्रोथ के साथ 4195 करोड़ रुपये पर आ गया था. जबकि पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही में इसका शुद्ध लाभ 3755 करोड़ रुपये रहा था. वहीं इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 17754 करोड़ रुपये रहा था जो कि इससे पिछले साल की समान तिमाही में 15,404 करोड़ रुपये पर आया था.

मोतीलाल ओसवाल ने बढ़ाया था स्टॉक पर भरोसा
हाल ही में जून में मोतीलाल ओसवाल ने आईटीसी के शेयर पर भरोसा बढ़ाते हुए इसकी रेटिंग में सुधार किया था और इसे 'Buy on Demand' की कैटेगरी में डाला था. मोतीलाल ओसवाल ने अपने नोट में आईटीसी के शेयर के लिए कहा कि कोरोना महामारी बीत जाने के बाद कंपनी के होटल बिजनेस में भी सुधार देखा जा रहा है और एफएमसीजी क्षेत्र जो कोविडकाल के दौरान भी कम प्रभावित हुआ था-अब और तेजी से बढ़ रहा है. सिगरेट कारोबार में हेल्दी आउटलुक मार्जिन, बेहतर कैपिटल एलोकेशन के चलते आईटीसी के शेयर के लिए अच्छे सेंटीमेंट बने हैं और इसी का असर अब शेयर की कीमत पर देखा जा रहा है.

आईटीसी को जानें
आईटीसी कोलकाता बेस्ड कंपनी है जिसकी उपस्थिति कई कारोबार में है और इसमें एफएमसीजी, होटल कारोबार, पैकेजिंग, पेपरबोर्ड्स, स्पेशियलिटी पेपर्स और एग्रीबिजनेस शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: नोएडा, गुरुग्राम से चेन्नई, कोलकाता तक, जानें आपके शहर में पेट्रोल डीजल के ताजा रेट

GST को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, चेक करें खाने के सामान पर अब कितना लगेगा टैक्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget