एक्सप्लोरर

ITC Demerger: 6 जून को आईटीसी के शेयरधारक लगायेंगे होटल कारोबार के डिमर्जर पर अपनी मुहर

ITC Hotels Demerger: आईटीसी के हर शेयरधारकों को पैरेंट कंपनी में 10 शेयर के बदले में होटल्स बिजनेस वाली कंपनी आईटीसी होटल्स का एक शेयर दिया जाएगा.  

ITC Hotels Demerger Update: सिगरेट्स और एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयरधारकों को जिस तारीख का इंतजार था उसका खुलाया हो गया है. आईटीसी लिमिटेड से आईटीसी होटल्स के डिमर्जर प्लान पर मंजूरी लेने के लिए 6 जून 2024 को कंपनी के शेयरधारकों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में आईटीसी होटल्स को अलग कर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराई जाएगी. 

आईटीसी ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंजों को ये जानकारी दी है.  आईटीसी ने बताया कि 6 जून 2024 को सुबहर 10.30 बजे इलेक्ट्रॉनिक मोड में ये बैठक होगी. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने कंपनी के सामान्य शेयरधारकों की बैठक बुलाने का आदेश दिया है जिसके बाद ये बैठक बुलाने का फैसला लिया गया है. इससे पहले बीते वर्ष 14 अगस्त 2023 को कंपनी के बोर्ड की होने बैठक हुई थी जिसमें स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी थी जिसमें ये तय किया गया कि आईटीसी के हर शेयरधारकों को पैरेंट कंपनी में 10 शेयर के बदले में होटल्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी आईटीसी होटल्स का एक शेयर दिया जाएगा.  

डिमर्जर की प्रक्रिया पूरा होने के बाद शेयरधारकों, क्रेडिटर्स, स्टॉक एक्सचेंजों, सेबी, एनसीएलटी और दूसरे रेग्यूलेटरी अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद आईटीसी होटल्स की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होगी. होटल बिजनेस के डिमर्जर को जो मंजूरी दी गई उसके मुताबिक होटल बिजनेस वाली कंपनी में 40 फीसदी हिस्सेदारी पैरेंट कंपनी के पास रहेगी. बाकी 60 फीसदी हिस्सेदारी आईटीसी के शेयरधारकों के पास होगी. एक रुपये कंपनी के शेयर का फेस वैल्यू होगा. 

आईटीसी ने डिमर्जर के फैसले की जानकारी देते हुए तब कहा था कि, कंपनी के बोर्ड का मानना है होटल कारोबार तेजी के साथ बढ़ते हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अलग इकाई के रूप में ग्रोथ करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने कहा कि नई होटल इकाई का फोकस बिजनेस के साथ कैपिटल फॉर्मेशन पर रहेगा. साथ ही आईटीसी की संस्थागत ताकत, ब्रांड इक्विटी और गुडविल का फायदा उसे मिलता रहेगा. देशभर में 70 स्थानों पर आईटीसी के 11,600 कमरों साथ 120 होटल्स मौजूद है.

बुधवार को बाजार बंद होने के बाद डिमर्जर पर मंजूरी लेने के लिए शेयरधारकों की बैठक के तारीख का एलान किया गया है. इससे पहले आज शेयर बाजार बंद होने पर आईटीसी का स्टॉक 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 428.90 रुपये पर क्लोज हुआ है. बीते तीन महीने में आईटीसी के शेयर ने निवेशकों को -7.5 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है.  

ये भी पढ़ें 

Mutual Fund KYC: केवाईसी कराई या नहीं, म्यूचुअल फंड हो जाएगा होल्ड, यहां करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget