एक्सप्लोरर

कब मिलेंगे एटीएम से 200 ₹ के नोट ? जानें करना होगा कितना इंतजार !

देश में कुल 2.25 लाख एटीएम मशीनें हैं, और अभी उन्हें नए नोट के अनुरूप बनाया जाना बाकी है. फिलहाल देश में 200 रुपये के नोट अभी चुनिंदा आरबीआई दफ्तरों और कुछ बैंकों में उपलब्ध हैं.

नई दिल्ली: क्या आपके पास 200 रुपयेे का नया नोट आ चुका है? हालांकि आरबीआई ने पिछले हफ्ते 200 रुपये के नए नोट जारी किए थे लेकिन अभी भी देश में अधिकांश लोगों के पास 200 रुपये के नए नोट नहीं पहुंचे हैं. अब अगर आप उम्मीद कर रहे हैं कि आपको जल्द ही 200 रुपये के नोट एटीएम से मिलने लगेंगे तो आपको ये खबर मायूस कर सकती है.

200 रुपयेे के नोट मिलने में लगेगा 2-3 महीने का वक्त 200 रुपये के नोटों को अभी एटीएम के जरिए लोगों तक पहुंचने में दो-तीन महीने का वक्त लग सकता है. इसकी वजह है कि 200 रुपये के नोटों के लिए देश के एटीएम को पहले उपयुक्त बनाया जाएगा. कुछ बैंकों ने एटीएम कंपनियों से कह भी दिया है कि वे मशीनों को उसके उपयुक्त बनाने के लिए नए नोट का ट्रायल शुरू कर दें. हालांकि बैंकों को नए नोट की सप्लाई नहीं हुई है. पिछले साल नवंबर में की गई नोटबंदी के बाद बैंकों ने एटीएम मशीनों को नए नोटों के उपयुक्त कराया था.

देश में कुल 2.25 लाख एटीएम मशीनें हैं, और अभी उन्हें नए नोट के अनुरूप बनाया जाना बाकी है. फिलहाल देश में 200 रुपये के नोट अभी चुनिंदा आरबीआई दफ्तरों और कुछ बैंकों में उपलब्ध हैं. आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा था कि 200 रुपये के नोट की सप्लाई जल्द शुरू कर दी जाएगी. लेकिन आरबीआई ने यह नहीं बताया है कि ये नोट पर्याप्त मात्रा में कब तक उपलब्ध हो जाएंगे.

एटीएम बनाने वाली कंपनियों ने कहा है कि उन्हें आरबीआई से 200 रुपये के नए नोट के मुताबिक एटीम में बदलाव करने के बारे फिलहाल कोई गाइडलाइंस (दिशानिर्देश) नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि कुछ बैंकों ने अनाधिकारिक रूप से उनसे कहा है कि वे नए नोट का ट्रायल शुरू कर दें, क्योंकि इसका आकार अलग है.

एटीएम बनाने वाली कंपनियों का क्या है कहना? एजीएस ट्रांसैक्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रवि बी. गोयल ने बताया कि 'एटीएम के अनुकूल बनाने की प्रक्रिया आरबीआई से निर्देश मिलने के बाद ही शुरू होगी. नए नोटों का आकार फिलहाल देश में चल रहे नोटों से अलग है. जैसे ही हमें नए नोट मिलेंगे, हम उसके आकार को समझेंगे और उसके हिसाब से एटीएम को बना पाएंगे. उसके बाद हमें यह देखना होगा कि क्या नोटों की सप्लाई एटीएम को पूरी क्षमता से चलाने के लिए पर्याप्त है." यह कंपनी 60 हजार एटीएम मशीनें लगा चुकी है.

उन्होंने कहा, "एटीएम को अनुकूल बनाने की पूरी प्रक्रिया 90 दिनों में पूरी होगी, और एटीएम का नियमित संचालन प्रभावित नहीं होगा. असल में, एटीएम अनुकूल बनाए जाने के दौरान पूरी तरह चालू रहेंगे और उनमें से 100, 500 और 2000 के नोटों की सप्लाई जारी रहेगी."

एनसीआर कॉर्पोरेशन एटीएम बनाने वाली अन्य कंपनियों में एनसीआर कॉर्पोरेशन है, जिसके पास 1 लाख 8 हजार एटीएम मशीनें हैं. इसके अलावा बीआईटी पेमेंट्स है, जिसके पास 4500 एटीएम मशीनें हैं. एनसीआर कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर (सर्विस) आनंद गरोलू ने कहा, "बैंकों ने नए नोटों के परिक्षण के लिए हमसे संपर्क शुरू कर दिया है. वे हमें बताएंगे कि कौन-सी मशीन को 200 रुपये के लायक बनवाना चाहते हैं. हालांकि नए नोट हमें बैंक द्वारा ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके बाद ही परीक्षण शुरू हो पाएगा."

बीटीआई पेमेंट्स बीटीआई पेमेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के. श्रीनिवास ने कहा, "जब हमें पर्याप्त मात्रा में 200 रुपये के नोट मिलेंगे, तब हम मशीनों को इनके लायक बनाने का काम शुरू करेंगे. हम यह काम जितनी जल्द हो सके शुरू करने को उत्सुक हैं." यह कंपनी आरबीआई से अधिकृत है, जो उन एटीएम मशीनों का संचालन करती है, जिनका स्वामित्व बैंकों के पास नहीं होता और बैंक उनका प्रबंधन भी नहीं करते हैं.

एसबीआई/पीएनबी के पास हैं 200 रुपये के नोट हालांकि भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है कि उन्हें 200 रुपये के नए नोट मिले हैं, जबकि मंगलुरू में कॉर्पोरेशन बैंक के केवाईसी-एंटीमनी लॉन्डरिंग सेल के प्रबंधक एकनाथ बालिगा ने जानकारी दी है कि पूरे देश में उनके बैंक की एक भी ब्रांच को 200 रुपये के नोट प्राप्त नहीं हुए हैं.

200 रुपये के नोट को फिलहाल आरबीआई के छापाखानों में ही छापा जा रहा है. सुरक्षा प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसपीएमसीएल) के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि कंपनी को अभी तक 200 रुपये के नोट की प्रिंटिग का कोई निर्देश नहीं मिला है. देश में नोट छापने वाली दो कंपनियों का स्वामित्व आरबीआई के पास है, जबकि दो का एसपीएमसीएल के पास, जो कि एक सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी है.

Confirmed: 200 रुपये का नया नोट कल बाज़ार में आएगा, RBI का एलान RBI ने जारी किया 200 रुपये का नोट, जानें इस नोट की खासियत नोटबंदी के बाद 1000 के नोटों में से 99% नोट वापस आए: RBI 1000 रुपये का नोट फिर लाने का इरादा नहीं: वित्त मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अक्टूबर से बढ़ती महंगाई के लिए हो जाएं तैयार! लेकिन क्यों? एक्सपर्ट से जानें- 4 बड़े कारण
बढ़ती महंगाई के लिए हो जाएं तैयार! लेकिन क्यों? एक्सपर्ट से जानें- 4 बड़े कारण
पेट्रोल से प्याज तक, सोने से स्मार्ट फोन और हवाई टिकट से लेकर मिठाई तक, बढ़ गई महंगाई
पेट्रोल से प्याज तक, सोने से स्मार्ट फोन और हवाई टिकट से लेकर मिठाई तक, बढ़ गई महंगाई
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.57 बनाम 2.86, कितने हजार का फर्क पड़ेगा?
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.57 बनाम 2.86, कितने हजार का फर्क पड़ेगा?
अलर्ट! 1 अक्टूबर से बदल रहे RBI के ये बड़े नियम, जानें आम आदमी पर असर
अलर्ट! 1 अक्टूबर से बदल रहे RBI के ये बड़े नियम, जानें आम आदमी पर असर

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
Embed widget