एक्सप्लोरर

दो मोर्चे पर जंग, 2 साल में दोगुना डिफेंस बजट, गाजा के बाद ईरान से भिड़कर कहीं इजरायल ने तो नहीं कर दी बड़ी गलती

Iran Israel Tensions: रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के खिलाफ फाइटर प्लेन के ईंधन और गोला-बारुद पर करीब 30 करोड़ डॉलर का रोजाना खर्च आ रहा है. इजरायल के डिफेंस बजट में भारी बढ़ोतरी हुई है.

Iran Israel War: ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को रोकने के लिए इजरायल ने जिस ताकत के साथ उस पर हमला किया है, उसके बाद पश्चिम एशिया में बड़े संकट की आहट सुनाई दे रही है. इजरायल की तरफ से ईरान के कई टॉप जनरलों और वहां के वैज्ञानिकों को मौत की नींद सुला दी गई है. उसके महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए हैं. इसके बाद अब ईरान की तरफ से इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर हाइपरसोनिक मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले कर कहर बरपाया जा रहा है.

यानी दोनों तरफ से चल रही जोरदार जंग के बीच इजरायल को भारी कीमत भी चुकानी पड़ रही है. इजरायल के डिफेंस बजट में भारी बढ़ोतरी हुई है. गाजा में कहर बरपा कर हमास को पूरी तरह से तोड़ देने वाले इजरायल को पिछले साल के आखिर तक यानी 2024 तक करीब 67.5 अरब डॉलर (250 अरब शेकेल) खर्च करना पड़ा है.

इजरायल के डिपेंस बजट दो साल में दोगुना

इजरायल किस तरह से अपने डिफेंस बजट के ऊपर खर्च कर रहा है, उसे इस डेटा से भी समझा जा सकता है. जिस इजरायल का दो साल पहले यानी 2023 में डिफेंस बजट 60 अरब शेकेल वो अब यानी ठीक दो साल बाद बढ़कर 118 अरब शेकेल तक आ गया है. दो मोर्चे पर गाजा और उसके साथ अब ईरान के साथ जंग ने इजरायल की इकोनॉमी को हिलाकर रख दिया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या उसने बड़ी गलती कर दी?

दरअसल, ईरान के साथ जंग में इजरायल की इकोनॉमी को बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं. कल-कारखानें बंद और दुकानों के शटर पर ताले लग गए हैं. इजरायल के फाइनेंस मिनिस्ट्री के अनुसार, सरकार को 7 करोड़ शेकेल वेतन के तौर पर हर एक लाख रिजर्व आर्मी के ऊपर खर्च करना पड़ता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा के साथ वॉर में इजरायल को रोजाना 20 करोड़ शेकेल का इजरायल को नुकसान हो रहा है. 

इजरायल पर दोहरी मार

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के साथ लड़ाई में पहले ही अरतालीस घंटे के दौरान इजरायल को 1.45 अरब डॉलर यानी 5.5 अरब शेकेल खर्च करना पड़ा है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ईरान के खिलाफ फाइटर प्लेन के ईंधन और गोला-बारुद पर करीब 30 करोड़ डॉलर का रोजाना खर्च आ रहा है.

ऐसे में फेडरेशन ऑफ इजरायली चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शचर तुर्जेमन ने ईरान के साथ जंग पर इजरायल को आगा किया है. उनका कहना है कि अगर ये जंग नहीं रुकी तो इजरायल में और बड़े पैमाने पर न सिर्फ छंटी होगी, बल्कि आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल वॉर का स्टॉक मार्केट पर जबरदस्त असर, ये कंपनी निवेशकों बरसा सकती है पैसे ही पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget