एक्सप्लोरर

Health Insurance: अब किसी भी उम्र में मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस, बीमार भी खरीद सकेंगे पॉलिसी

IRDAI New Rules: इरडा ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दिया है कि 65 वर्ष का नियम अब खत्म कर दिया गया है. साथ ही बीमा कंपनियां गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस देने से मना नहीं कर पाएंगी. 

IRDAI New Rules: इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर इरडा (IRDAI) ने हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्ति भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Health Insurance Policy) ले सकेंगे. इरडा ने स्वास्थ्य बीमा लेने के लिए उम्र सीमा हटा दी है. इससे बुढ़ापे के दौरान लोगों को इलाज में बड़ा सहयोग मिलेगा. फिलहाल ज्यादा उम्र में आपको हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ नहीं मिल पाता था. 

अधिकतम 65 वर्ष का नियम इरडा ने हटाया 

इरडा ने अधिकतम उम्र की सीमा हटाकर हेल्थकेयर सिस्टम तक सबकी पहुंच बनाने का रास्ता सुगम कर दिया है. अब कोई भी आसानी से हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीद सकेगा और अचानक से आने वाले स्वास्थ्य खर्चों से आसानी से निपटा जा सकेगा. पुराने गाइडलाइन्स में नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी सिर्फ 65 वर्ष की उम्र तक ही खरीदी जा सकती थी. इरडा के नए नियम एक अप्रैल से लागू हुए हैं. इनके मुताबिक, अब किसी भी उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस लिया जा सकेगा. 

बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस 

इरडा ने अपने गजट नोटिफिकेशन में कहा है कि बीमा कंपनियों को अब ऐसे हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट बनाने होंगे, जो कि हर उम्र के लोगों पर लागू होते हों. साथ ही कंपनियों को सीनियर सिटिजन, स्टूडेंट्स, बच्चे और मातृत्व को ध्यान में रखते हुए भी प्रोडक्ट लाने होंगे. इरडा ने कहा है कि पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के हिसाब से भी कंपनियों को बीमा पॉलिसी लानी होंगी. इरडा ने स्पष्ट कर दिया है कि कंपनियां कैंसर, हार्ट, गुर्दे की समस्या और एड्स जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस देने से मना नहीं कर सकेंगी. साथ ही पॉलिसी लेने वाले को प्रीमियम भरने के लिए इंस्टालमेंट का विकल्प भी दिया जा सकेगा.

आयुष इलाज के कवरेज की कोई लिमिट नहीं होगी

इरडा के नए नियमों के अनुसार, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली कंपनियां अब ट्रेवल पॉलिसी भी दे सकेंगी. साथ ही आयुष इलाज के कवरेज की कोई लिमिट नहीं होगी. आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी में बिना किसी कैप के सम इंश्योर्ड तक कवरेज हासिल होगा. साथ ही मल्टीपल क्लेम की भी इजाजत दे दी गई है. 

ये भी पढ़ें 

HDFC Bank: एचडीएफसी के कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, 1500 करोड़ रुपये देगा बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flights Alert: जून से हर दिन बंद होंगी करीब 250 घरेलू उड़ानें, दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु सबसे ज्यादा प्रभावित
जून से हर दिन बंद होंगी करीब 250 घरेलू उड़ानें, दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु सबसे ज्यादा प्रभावित
Desi Bling: पत्नी को हर साल 3 किलो सोना देता है ये बिजनेसमैन, ऐसा क्या काम करता है ये अरबपति आदमी?
पत्नी को हर साल 3 किलो सोना देता है ये बिजनेसमैन, ऐसा क्या काम करता है ये अरबपति आदमी?
बड़ी खबर: अब पेट्रोल पंप पर खुद चुन सकेंगे गाड़ी के हिसाब से इथेनॉल ब्लेंड, नया नियम तैयार- रिपोर्ट
अब पेट्रोल पंप पर खुद चुन सकेंगे गाड़ी के हिसाब से इथेनॉल ब्लेंड, नया नियम तैयार- रिपोर्ट
Loan News: कम EMI का मतलब हमेशा सस्ता लोन नहीं, बैंक के इस 'गेम' से बचें, घटेगा ब्याज का बोझ
कम EMI का मतलब हमेशा सस्ता लोन नहीं, बैंक के इस 'गेम' से बचें, घटेगा ब्याज का बोझ

वीडियोज

Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz
NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
US-China Relations: ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
Monsoon Tracker: मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
Girl Child Marriage: पढ़ने की उम्र में ब्याह दी जा रहीं देश की 2.1% बेटियां, लिस्ट में टॉप पर हैं ये राज्य
पढ़ने की उम्र में ब्याह दी जा रहीं देश की 2.1% बेटियां, लिस्ट में टॉप पर हैं ये राज्य
Embed widget