एक्सप्लोरर

इस कंपनी का पहली तिमाही में बढ़ा 45 प्रतिशत मुनाफा, शेयर धारकों के लिए बड़ा ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

IRB Infrastructure dividend: हाइवे डेवलपमेंट कंपनी की तिमाही नतीजे में यह शानदर प्रदर्शन मजबूत टोल कलेक्शन के दम पर संभव हो पाया है. इसके बाद कंपनी को बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए 0.07 रुपये प्रति शेयर यानी 7 प्रतिशत अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

IRB Infrastructure dividend Q1 Resuts: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ने जारी करते हुए बताया है कि उसे इस बार मुनाफे में करीब 44.6 प्रतिशत का जबरदस्त इज़ाफा हुआ है. यानी पिछले साल की समान अवधि के दौरान मुनाफा जहाँ 140 करोड़ रुपये था, वह अब बढ़कर 202.4 करोड़ रुपये हो चुका है.

पहली तिमाही में दमदार प्रदर्शन

हाइवे डेवलपमेंट कंपनी के तिमाही नतीजों में यह शानदार प्रदर्शन मज़बूत टोल कलेक्शन के दम पर संभव हो पाया है. इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए 0.07 रुपये प्रति शेयर यानी 7 प्रतिशत अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. 

कंपनी की तरफ से इसके लिए रिकॉर्ड डेट इस महीने की 29 तारीख तय की गई है और डिविडेंड का भुगतान अगले महीने यानी 12 सितंबर तक किया जाएगा. आईआरबी के सीएमडी वीरेन्द्र म्हैसकर का कहना है कि 80 हजार करोड़ रुपये का एसेट बेस कंपनी को मज़बूत टोल वृद्धि दे रहा है. उन्होंने कहा कि भारत की दमदार जीडीपी ग्रोथ और पीपीपी मॉडल पर सरकार के ज़ोर की वजह से आईआरबी आने वाले प्रोजेक्ट्स और मौजूदा संपत्तियों के ज़रिए आगे और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए बिल्कुल तैयार है.

कंपनी के मार्जिन में कमी

गौरतलब है कि आईआरबी और इसके प्राइवेट InvIT ने पहली तिमाही के दौरान टोल से 1,680 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो पिछले साल समान अवधि में 1,555 करोड़ रुपये थी. यानी पिछले साल के मुकाबले लगभग 8 प्रतिशत अधिक. कंपनी का मार्जिन इस साल 45.35 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल यह 46.25 प्रतिशत था, यानी इसमें थोड़ी कमी आई है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNPL vs Credit Card: शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?
शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?
Explained: तो क्या अब रील से कमाई बंद? इन्फ्लूएंसर्स इकोनॉमी में कैसे पड़ रही दरारें, ब्रांड एंडोर्समेंट क्यों चल रहे चालें?
क्या सोशल मीडिया पर रील से कमाई बंद, इन्फ्लूएंसर्स इकोनॉमी में कैसे पड़ रही दरारें?
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Gold-Silver News: सरकार ने सोने-चांदी पर लिया बड़ा फैसला, और कम होंगे गोल्ड सिल्वर के दाम! ज्वेलरी इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट
सरकार ने सोने-चांदी पर लिया बड़ा फैसला, और कम होंगे गोल्ड सिल्वर के दाम! ज्वेलरी इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, वीडियो शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ पर अंडों से हमला, Video शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
Embed widget