एक्सप्लोरर

Upcoming IPOs: कतार में 22 हजार करोड़ के आईपीओ, इस सप्ताह 7 होंगे लॉन्च, 5 नए शेयर भी देंगे बाजार पर दस्तक

IPOs This Week: इस सप्ताह आईपीओ की धमक मेनबोर्ड पर भी सुनाई देने जा रही है. आईपीओ के बाजार में मेनबोर्ड पर बीते 2 सप्ताह से गतिविधियां थमी हुई थीं...

शेयर बाजार के निवेशकों खासकर आईपीओ से कमाई करने पर ध्यान देने वालों के लिए अभी बहुत व्यस्त समय चल रहा है. बाजार में ताबड़तोड़ नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं और उनमें से ज्यादातर निवेशकों को कमाई करा रहे हैं. आने वाले कुछ सप्ताह के दौरान शेयर बाजार पर कई कंपनियां मिलकर 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इश्यू लाने वाली हैं. उनमें से 7 आईपीओ तो इसी सप्ताह लॉन्च हो रहे हैं.

आईपीओ कैलेंडर के अनुसार, 19 अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान बाजार पर चार नए आईपीओ खुल रहे हैं. उनमें से दो आईपीओ मेनबोर्ड पर आ रहे हैं, जबकि 5 आईपीओ एसएमई सेगमेंट में लॉन्च होने वाले हैं. मेनबोर्ड पर जिन कंपनियों के आईपीओ खुलेंगे, उनमें ओरिएंट टेक्नोलॉजीज और इंटरआर्च बिल्डिंग्स के नाम शामिल हैं. वहीं सप्ताह के दौरान शेयर बाजार पर 5 शेयरों की लिस्टिंग भी होने वाली है.

आईपीओ की कतार में खड़ी हैं 30 कंपनियां

भारतीय बाजार में आईपीओ का ताबड़तोड़ सिलसिला फिलहाल नहीं थमने वाला है. अभी कम से कम 30 कंपनियों को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल चुकी है और वे मिलकर पब्लिक इन्वेस्टर्स से 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जुटाने का प्रयास करने वाली हैं. उनके अलावा लगातार नई कंपनियां सेबी के पास अपने आईपीओ का प्रस्ताव लेकर पहुंच रही हैं और ड्राफ्ट जमा कर रही हैं.

मेनबोर्ड पर आ रहे 1,400 करोड़ के मौके

इस सप्ताह के आईपीओ को देखें तो इंटरआर्च बिल्डिंग प्रोडक्ट्स का आईपीओ 1,186 करोड़ रुपये का होगा. यह आईपीओ 19 अगस्त को खुलकर 21 अगस्त को बंद होगा. आईपीओ का प्राइस बैंड 850-900 रुपये है. वहीं ओरिएंट टेक का 215 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 अगस्त को खुलेगा और 23 अगस्त को बंद होगा. इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 195-206 रुपये का है.

एसएमई सेगमेंट में खुल रहे ये 5 आईपीओ

एसएमई सेगमेंट में 19 अगस्त को दो आईपीओ फोर्कास स्टूडियो और ब्रेस पोर्ट्स लॉजिस्टिक्स का खुलेगा. उनका साइज क्रमश: 37.44 करोड़ रुपये और 24.41 करोड़ रुपये होगा. उनके अलावा 21 अगस्त को 16.03 करोड़ रुपये का आइडियल टेक्नोप्लास्ट और 24.07 करोड़ रुपये का क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स का आईपीओ खुलेगा. 22 अगस्त को 11.99 करोड़ रुपये का रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का आईपीओ लॉन्च होने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी लाने जा रही 1600 करोड़ रुपये का आईपीओ, सेबी को सौंपे दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget