एक्सप्लोरर

Ola Electric IPO: 3 दिन बाद खुलेगा ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ, अभी से लाइन में खड़े हो गए दुनिया के कई नामी इन्वेस्टर

Ola Electric IPO Investors: भारतीय बाजार में दशकों के अंतरराल के बाद किसी व्हीकल कंपनी का आईपीओ आ रहा है. ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ का निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं...

इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के बहुप्रतीक्षित आईपीओ का इंतजार इस सप्ताह समाप्त होने वाला है. कयासों के महीनों तक चले लंबे सिलसिले के बाद ईवी कंपनी इस सप्तह के अंत में अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है. इस आईपीओ को अभी से दुनिया भर के कई दिग्गज निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

कतार में खड़े हैं ये दिग्गज इन्वेस्टर

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में कई दिग्गज ग्लोबल इन्वेस्टर बोली लगा सकते हैं. बोली लगाने वाले संभावित निवेशकों में फिडेलिटा, नोमुरा और नॉर्वे के नॉर्जेज बैंक के नाम बताए जा रहे हैं. उसके अलावा कई भारतीय म्यूचुअल फंड ने भी बोली लगाने की तैयारी कर ली है. रॉयटर्स ने मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से ये दावा किया है.

एंकर निवेशकों ने कर ली ये तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ में एंकर निवेशकों के लिए रिजर्व रखे गए हिस्से में फिडेलिटी, नोमुरा और नॉर्जेज बैंक से रिस्पॉन्स आने वाले हैं. एंकर बुक में फिडेलिटी से करीब 75 मिलियन डॉलर के लिए बोलियां आ सकती हैं. वहीं नोमुरा और नॉर्जेज बैंक से करीब 100-100 मिलियन डॉलर के लिए बोलियां मिलने की उम्मीद है. इस तरह ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ के एंकर बुक में ये 3 इन्वेस्टर ही मिलकर 275 मिलियन डॉलर के शेयर सब्सक्राइब कर लेंगे.

म्यूचुअल फंड लगाने वाले हैं इतनी बोली

दशकों के अंतराल के बाद भारतीय बाजार में होने जा रही किसी व्हीकल कंपनी की पहली एंट्री को घरेलू म्यूचुअल फंड भी हाथों-हाथ लेने जा रहे हैं. रॉयटर्स की मानें तो ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में बोली लगाने की तैयारी जिन म्यूचुअल फंड ने की है, उनमें एसबीआई एमएफ, एचडीएफसी एमएफ, यूटीआई एमएफ और निप्पॉन इंडिया एमएफ शामिल हैं. ये म्यूचुअल फंड मिलकर 700 मिलियन डॉलर के बराबर की बोली पेश कर सकते हैं.

अभी सामने नहीं आया है प्राइस बैंड

ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ इस साल के सबसे बड़े आईपीओ में से एक होने जा रहा है. यह आईपीओ 2 अगस्त को खुलने जा रहा है. एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 1 दिन पहले 1 अगस्त को ही खुल जाएगा. कंपनी इस आईपीओ से 5,500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस आईपीओ का प्राइस बैंड 72-76 रुपये रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह खुल रहे हैं 2000 करोड़ के 8 आईपीओ, 11 नए शेयरों की भी होगी लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget