एक्सप्लोरर

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक की लिस्टिंग ने निवेशकों के अरमानों पर फेरा पानी, एंट्री रही सपाट पर 10 फीसदी चढ़ा शेयर

Ola Electric Listing: शेयर बाजार पर लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में प्रीमियम शून्य से नीचे आया हुआ था, जिससे संकेत मिल रहे थे कि सुस्त रिस्पॉन्स के बाद लिस्टिंग भी नकारात्मक हो सकती है...

इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के आईपीओ के निवेशकों को आज बाजार में पहले दिन ही नुकसान उठाना पड़ गया. चौतरफा चर्चा और महीनों के इंतजार के बाद आए इस आईपीओ को ठंडा रिस्पॉन्स मिला था. उसके बाद आज कंपनी के शेयरों की बाजार पर लिस्टिंग भी खराब साबित हुई.

मामूली डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर

सुबह 10 बजे ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 0.01 फीसदी डिस्काउंट के साथ एनएसई पर 75.99 रुपये पर लिस्ट हुए. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये का था, जबकि उसके एक लॉट में 195 शेयर थे. इस तरह आईपीओ में निवेश करने के लिए निवेशकों को हर लॉट पर कम से कम 14,820 रुपये खर्च करने पड़े. अपर प्राइस बैंड 76 रुपये के मुकाबले मामूली नुकसान के साथ 75.99 रुपये पर हुई लिस्टिंग से निवेशकों को बहुत नुकसान भले ही नहीं हुआ, लेकिन मुनाफे की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया.

हालांकि चंद मिनटों में शेयरों में अच्छी तेजी आई और शेयर एनएसई पर 9 फीसदी चढ़ गया. शुरुआती चंद मिनटों के कारोबार के बाद 10:10 बजे ओला इलेक्ट्रिक का शेयर लगभग 10 फीसदी के फायदे में 84.21 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका था.

ग्रे मार्केट पहले से कर रहा था इशारा

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की डिस्काउंट पर लिस्टिंग होने के संकेत पहले ही मिल रहे थे. आज लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 3 रुपये के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे थे और प्रीमियम (जीएमपी) निगेटिव यानी शून्य से नीचे (मायनस 3 पर) आ चुका था. ग्रे मार्केट में प्रीमियम का जीरो होना या निगेटिव जोन में गिर जाना खराब लिस्टिंग के संकेत देता है.

6 हजार करोड़ रुपये से बड़ा आईपीओ

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 2 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहा था. ओला इलेक्ट्रिक ने इस आईपीओ के जरिए बाजार से 6,145.56 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता हासिल की है. आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये के 72.37 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू और 645.56 करोड़ रुपये के 8.49 करोड़ शेयरों का ऑफर फोर सेल (ओएफएस) शामिल था.

आईपीओ को मिला था ऐसा सब्सक्रिप्शन

ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ को बाजार में सुस्त रिस्पॉन्स मिला था. उसे क्यूआईबी कैटेगरी में 5.53 गुना, एनआईआई कैटेगरी में 2.51 गुना और रिटेल कैटेगरी में 4.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. 7 रुपये प्रति शेयर डिस्काउंट मिलने से एम्पलॉई कैटेगरी को सबसे ज्यादा 12.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इस तरह आईपीओ को ओवरऑल 4.45 गुना सब्सक्राइब किया गया था.

ये भी पढ़ें: वैश्विक बिकवाली से ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ की पार्टी खराब? लिस्टिंग से पहले निगेटिव हुआ जीएमपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget