एक्सप्लोरर

Hero Motors IPO: शेयर बाजार में धमाल मचाएगी हीरो मोटर्स, 900 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ करने जा रही एंट्री

Hero Motors DRHP: ऑटो सेक्टर से लंबे अंतराल के बाद आईपीओ आने की शुरुआत हुई है. हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ आया है. हुंडई भी आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी हुई है...

देश के सबसे प्रमुख कॉरपोरेट घरानों में एक हीरो मोटर्स कंपनी ग्रुप जल्द ही शेयर बाजार पर नया धमाका करने जा रहा है. समूह की ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स 900 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है. प्रस्तावित आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी को ड्राफ्ट सौंपा जा चुका है.

आईपीओ में 500 करोड़ का फ्रेश इश्यू

हीरो मोटर्स ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी के पास 23 अगस्त को ड्राफ्ट जमा किया. आईपीओ के ड्राफ्ट के अनुसार, कंपनी ने बाजार नियामक के सामने जो प्रस्ताव रखा है, उसमें 500 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल शामिल है. ऑफर फोर सेल के जरिए कंपनी के प्रमोटर अपने हिस्से के शेयर बेचकर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करना चाहते हैं.

ओएफएस में शेयर बेचेंगे प्रमोटर और ये इन्वेस्टर

हीरो मोटर्स को साउथ एशिया ग्रोथ इन्वेस्ट का समर्थन प्राप्त है. आईपीओ में कंपनी की प्रमोटर ओपी मुंजाल होल्डिंग्स की योजना अपने हिस्से के शेयरों को बेचकर 250 करोड़ रुपये जुटाने की है. उसके अलावा भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स दोनों ओएफएस में 75-75 करोड़ रुपये के शेयर बेचने वाले हैं.

हीरो मोटर्स में अभी इनकी हिस्सेदारी

हीरो मोटर्स में अभी प्रमोटर ओपी मुंजाल होल्डिंग्स के पास सबसे ज्यादा 71.55 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स के पास 6.28 फीसदी और हीरो साइकिल्स के पास 2.03 फीसदी हिस्सेदारी है. हीरो मोटर्स की 12.27 फीसदी हिस्सेदारी साउथ एशिया ग्रोथ इन्वेस्ट एलएलसी के पास है.

बीएमडब्ल्यू और डुकाटी भी है ग्राहक

कंपनी इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक दोनों तरह के पावरट्रेन बनाती है. उसके ग्राहकों में अमेरिका, यूरोप, भारत और आसियान के कई ओईएम शामिल हैं. उसके प्रमुख ग्राहकों में बीएमडब्ल्यू, डुकाटी, एनवायलो इंटरनेशनल, फॉर्मूला मोटरस्पोर्ट, हमिंग बर्ड ईवी, एचडब्ल्यूए जैसे बड़े नाम शामिल हैं. हीरो मोटर्स भारत की अकेली ऐसी कंपनी है, जो वैश्विक ई-बाइक कंपनियों के लिए सीवीटी की मैन्युफैक्चरिंग करती है. कंपनी के पास भारत, ब्रिटेन और थाईलैंड में 6 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं.

भारतीय बाजार में आईपीओ की धूम

हीरो मोटर्स का आईपीओ ऐसे समय आ रहा है, जब भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ की धूम मची हुई है. रिकॉर्ड रफ्तार से आ रहे आईपीओ के बीच ऑटो सेक्टर की कंपनियां में खासी तेजी देखी जा रही है. दशकों के अंतराल के बाद हाल ही में ऑटो सेक्टर का पहला आईपीओ आया है, जिसे ओला इलेक्ट्रिक लेकर आई. आईपीओ को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. दक्षिण कोरियाई वाहन कंपनी हुंडई भी अपनी भारतीय यूनिट का आईपीओ लाने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें: 5 दिन में 75 फीसदी रिटर्न, ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में बेपनाह कमाई करने वाले मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget