एक्सप्लोरर

Mutual Fund में करने वाले हैं निवेश तो इन गलतियों से बचें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

बाजार में हमेशा उतार चढ़ाव का दौर चलता ही रहता है. ऐसे में कई बार Investor निवेश करने के कुछ दिन बाद बाजार की मंदी को देखकर घबरा जाते हैं. इसके बाद वह अपनी एसआईपी रोक देते हैं.

कहते हैं कि जीवन में जितना कमाने का महत्व है उतना ही सेविंग का भी महत्व है. आजकल के समय में कमाने के साथ-साथ उसका सही जगह निवेश करना भी उतना ही जरूरी है. समय के साथ निवेश के तरीकों में भी काफी बदलाव आ गया है. एक समय था जब लोग केवल एलआईसी पॉलिस, पोस्ट ऑफिस बैंक एफडी या शेयर मार्केट में निवेश करते थें. लेकिन, अब पिछले कुछ सालों में म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है.

पिछले 10 से 15 सालों में म्यूचुअल फंड में लोगों ने जमकर निवेश किया है. इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि म्यूचुअल फंड सबसे कम जोखिमों वाले निवेश ऑप्शन में से एक है. इसके साथ ही यह बेहतर रिटर्न देने में भी मदद करता है. लेकिन, किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उसकी बारीकियों को समझना बहुत जरूरी है. कई बार लोग निवेश करते वक्त कुछ अहम बातों पर ध्यान नहीं देते हैं. जिस कारण बाद में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हम आपको कुछ कॉमन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं जो लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते वक्त करते हैं. तो चलिए जानते हैं उन कॉमन गलतियों के बारे में-

निवेश करते न करें जल्दबाजी
किसी भी तरह का निवेश करते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि जल्दबाजी आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन आता है. ऐसे में निवेश करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें लंबे समय के लिए निवेश करें. एक्सपर्ट्स के अनुसार म्यूचुअल फंड में निवेश करते वक्त कम से कम 5 से 7 साल के निवेश ऑप्शन चुनना चाहिए. इससे यह भविष्य में आपको बेहतर रिटर्न के देने में मदद करता है.  

मंदी से घबराकर एसआईपी न रोके
बाजार में हमेशा उतार चढ़ाव का दौर चलता ही रहता है. ऐसे में कई बार Investor निवेश करने के कुछ दिन बाद बाजार की मंदी को देखकर घबरा जाते हैं. इसके बाद वह अपनी SIP रोक देते हैं. इस तरह की गलती न करें और मार्केट के ऊपर जाने का इंतजार करें. ध्यान रखें लंबे निवेश के बाद ही म्यूचुअल फंड आपको बेहतर रिटर्न देने में मदद करेगा. पिछले कुछ सालों में म्यूचुअल फंड के मिड और स्मॉल कैप में लोगों को 23 और 17 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला है.

ऐसे में लोग बड़ी संख्या में इन निवेश ऑप्शन में निवेश करते हैं जिससे लोगों को बचना चाहिए. मिड और स्मॉल कैप में आप निवेश का फैसला मार्केट की स्थिति को देखते हुए ही लें. इसके साथ ही बाजार की सही समझ रखते हुए ही निवेश करें.

ये भी पढ़ें-

LIC की इस पॉलिसी को 100 साल के लिए खरीदे, छोटे निवेश पर मिलेंगे करीब 28 लाख रुपये

अब आधार कार्ड के जरिए कर सकेंगे UPI सर्विस के लिए रजिस्टर, डेबिट कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget