एक्सप्लोरर

अब आधार कार्ड के जरिए कर सकेंगे UPI सर्विस के लिए रजिस्टर, डेबिट कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत

पिछले कुछ सालों में सरकार और आरबीआई की कोशिश है कि देश में ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट के दायरे को बढ़ाया जाए. ऐसे में यूपीआई पेमेंट करने के लिए पहले डेबिट कार्ड की अनिवार्यता थी.

पिछले कुछ सालों में भारत में डिजिटल पेमेंट के दायरे में बहुत तेजी से बढ़त हुई है. ऐसे में UPI डिजिटल पेमेंट ऑनलाइन पेमेंट का सबसे कॉमन तरीका है. पहले UPI सर्विस के लिए रजिस्टर करते वक्त आपको अपना डेबिट कार्ड रजिस्टर करना अनिवार्य था. लेकिन, अब नियमों में बदलाव के बाद केवल आधार कार्ड और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए ही UPI सर्विस के लिए ग्राहक रजिस्टर कर पाएंगे. अब डेबिट कार्ड नंबर देने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस बड़े बदलाव के बाद यूपीआई पेमेंट में और ज्यादा तेजी देखी जा सकती है.

बिना डेबिट कार्ड नंबर के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट
पिछले कुछ सालों में सरकार और आरबीआई की कोशिश है कि देश में ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट के दायरे को बढ़ाया जाए. ऐसे में यूपीआई पेमेंट करने के लिए पहले डेबिट कार्ड की अनिवार्यता थी. इस कारण डेबिट कार्ड न होने की स्थिति में बहुत से लोग यूपीआई में रजिस्टर नहीं कर पाते थें. लेकिन, अब केवल आधार कार्ड के जरिए वह खुद को UPI डिजिटल पेमेंट से जोड़ सकेंगे.  एनपीसीआई (National Payments Corporation of India) ने अब आधार से यूपीआई को रजिस्टर करने की मंजूरी दे दी है.

केवल ओटीपी के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन
केवल आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से ही आप  यूपीआई में रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. इसके लिए आपका बैंक अकाउंट केवल आधार से लिंक होना चाहिए. इससे आधार के जरिए आपका यूपीआई बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा. इसलिए अगर आपका बैंक अकाउंट आधार लिंक नहीं है तो उसे जल्द से जल्द लिंक करवा लें.

इससे पहले मंगलवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़े बदलाव करते हुए यह ऐलान किया है कि अब फीचर फोन के जरिए ग्राहक डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे. इसका नाम UPI123 pay रखा गया है. इस सुविधा के जरिए 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स को लाभ मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-

रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले चेक कर लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, आज रेलवे ने 307 ट्रेनों को किया रद्द

Aadhaar Card के द्वारा होने वाले फ्रॉड से रहना चाहते हैं सुरक्षित तो जरूर चेक करें आधार की हिस्ट्री, जानें पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget